सुरक्षा गार्ड की हत्या पार्क में मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-10 के बी ब्लॉक स्थित पार्क में एक निजी कंपनी के सुरक्षागार्ड के सिर पर धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई।
पुलिस ने शुरुआती जांच में रंजिश को हत्या का कारण बताया है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से छपरा, बिहार निवासी सुरेश शर्मा (50) परिवार समेत सेक्टर-10 स्थित झुग्गी में रहता था। सोमवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद वह घर से बिना बताए कहीं चला गया था।
मंगलवार तड़के सेक्टर-10 के बी ब्लॉक पार्क में मार्निंग वॉक करने आए लोगों ने देखा कि वह मृत पड़ा है। सुरेश शराब पीने का भी आदी था। पत्नी किरण ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।