फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security of women will be done with artificial intelligence

Delhi: कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ की जाएगी महिलाओं की सुरक्षा, LG ने इस परियोजना को लागू करने के दिए निर्देश

Tue, 25 Apr 2023 06:01 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Apr 2023 06:01 AM IST
सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए अगस्त तक सुरक्षित शहर परियोजना को लागू करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Security of women will be done with artificial intelligence
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए अगस्त तक सुरक्षित शहर परियोजना को लागू करने के निर्देश दिए हैं। 798 करोड़ रुपये की इस परियोजना पर दिल्ली पुलिस की देखरेख में कार्य किया जा रहा है। केंद्र सरकार की वित्त पोषित परियोजना के तहत महिला सुरक्षा के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सहित आधुनिक तकनीक और प्रणालियों का उपयोग किया जाएगा। महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए निर्भया फंड के तहत दिल्ली में सुरक्षित शहर परियोजना (सेफ सिटी प्रोजेक्ट) को मंजूरी दी गई थी।

विज्ञापन

उपराज्यपाल ने इस परियोजना के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। इससे भीड़ नियंत्रण, व्यवहार संबंधी लक्षण और विसंगतियों की पहचान कर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को तत्काल सूचना मिलने के बाद अपराध रोकने के लिए तत्काल पुलिस थानों से उचित कार्रवाई की जा सकेगी। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता बनाने के लिए गृह मंत्रालय एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से निर्भया फंड के तहत दिल्ली में सुरक्षित शहर परियोजना को मंजूरी दी थी। परियोजना का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ होने वाले किसी भी तरह के अपराध पर अंकुश लगाना है। इसके लिए तकनीक के जरिये सार्वजनिक स्थालों की 24x7 निगरानी की जाएगी। इससे वास्तविक समय वीडियो, विश्लेषण करने सहित महिलाओं को संकट की स्थिति में आपात कालीन वाहन की भी सुविधा मुहैया की जाएगी। परियोजना (बोली राशि 798 करोड़) के तहत सी-डैक, एनईसी, रेलटेल की सेवाएं मुख्य तौर पर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना का उद्देश्य

. प्रौद्योगिकी के जरिये महिलाओं के लिए पुलिस की शीघ्र उपलब्धता।
. सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ी हुई और मौजूदगी, सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित महिलाओं के लिए मोबाइल पुलिस वैन (प्रखर)।
. किसी भी तरह की सहायता की जरूरत होने पर त्वरित और प्रभावी आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली।
. महिला अपराध को रोकने के लिए सार्वजनिक क्षेत्रों की 24x7 सीसीटीवी से होगी निगरानी।
. महिला सुरक्षा के लिए स्थान-आधारित सेवाओं का विस्तार, ताकि अपराधियों तक तकनीक के जरिये पहुंचकर अपराध को रोकना।
. वीडियो विश्लेषण के आधार पर अलर्ट, ताकि तत्काल अपराध पर शिकंजा कसने के लिए निवारक उपाय किए जा सकें।

विज्ञापन

परियोजना में होंगे शामिल

. दिल्ली में 10,582 सीसीटीवी कैमरे
. कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की स्थापना
. वीडियो एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, चेहरे की पहचान के लिए अलग प्रणाली सहित दूसरी प्रणालियों का पुलिस मुख्यालय और थाना में इस्तेमाल
. अलग-अलग डेटा सेट (32 डेटा सेट) और सीसीटीवी का एकीकरण
. दो मोबाइल कमांड और कंट्रोल सेंटर वाहन
. संचार उपकरण से लैस 88 प्रखर वैन
. बॉडी वॉर्न कैमरा, व्हीकल माउंटेड कैमरा, जीपीएस
. सीसीटीवी के एकीकरण के जरिये भविष्य में संबंधित विभागों की भी निगरानी की परियोजनाएं
. सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत सीसीटीवी कैमरों की जीआईएस मैपिंग होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed