फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security of Noida and Greater-Noida will be high-tech

5 नए थानों के साथ हाईटेक सुरक्षा से लैस होगा ग्रेटर नोएडा

Wed, 29 Jan 2014 12:47 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 29 Jan 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
Security of Noida and Greater-Noida will be high-tech

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की गिनती अब देश के हाईटेक सुरक्षा वाले शहरों में की जाएगी। मंगलवार को कैबिनेट द्वारा सुरक्षा प्लान को मंजूरी मिलने के बाद नोएडा और ग्रेटर-नोएडा की सुरक्षा अब हाईटेक हो जाएगी। छह माह में यह प्लान धरातल पर दिखने लगेगा।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के विजय सिंह पथिक स्टेडियम के कांफ्रेंस हॉल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नोएडा-ग्रेनो प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण और एसएसपी प्रीतेंदर सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


एसएसपी प्रीतेंदर सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत एक अति उच्चीकृत एवं अत्याधुनिक कंट्रोल रूम की स्थापना गौतम बुद्ध नगर जिले में नोएडा सेक्टर 14ए स्थित पुलिस कार्यालय में की जाएगी। इस कंट्रोल रूम की मदद से अपराध की घटनाओं की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जनपद के 16 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जो तुरंत सील किए जा सकेंगे और वहां से निगरानी रखी जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि यातायात प्रबंधन के लिए 120 वर्ग मीटर में प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 180 वर्र्ग मीटर में वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इस व्यवस्था में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (सीसीटीवी सहित) लगेंगे।

जाम लगने पर स्मार्ट सीसीटीवी कैमरा स्वत: आपातकालीन संदेश कंट्रोल रूम को प्रेषित करेगा। इसके जवाब में कंट्रोल रूम से ही रेड लाइट वाले चौराहों की समयावधि समायोजित कर जाम की समस्या का समाधान करेगी। इसी प्रकार अपराध या दुर्घटना की सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम घटनास्थल पर सबसे निकटस्थ पीसीआर को तत्काल सहायता के लिए भेजेगा। एसएसपी ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ऑन लाइन चालान की व्यवस्था की गई है।

ये होंगे पांच नये थाने
थाना फेस 3
नोएडा सेक्टर 71 में स्थापित किया जाएगा। थाने का कुल क्षेत्रफल 21 वर्ग किलोमीटर होगा और जनसंख्या 65 हजार होगी।

थाना ईकोटेक-1
ग्रेनो के सेक्टर ईकोटेक प्रथम में स्थापित किया जाएगा। क्षेत्रफल 55 वर्ग किलोमीटर होगा और जनसंख्या 58 हजार होगी।

थाना ईकोटेक-3
ग्रेनो के सेक्टर ईकोटेक थर्ड में स्थापित किया जाएगा। क्षेत्रफल 55 वर्ग किलोमीटर होगा और जनसंख्या 55 हजार होगी।

थाना नॉलेज पार्क
ग्रेनो के सेक्टर नॉलेज पार्क-1 में स्थापित होगा। कुल क्षेत्रफल 60 वर्ग किलोमीटर होगा और जनसंख्या 60 हजार होगी।

थाना एक्सप्रेस वे
नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 128 में स्थापित होगा। क्षेत्रफल 45 वर्ग किलोमीटर होगा और जनसंख्या 60 हजार होगी।

एक निरीक्षक, चार उप निरीक्षक
प्रत्येक नए थाने पर एक निरीक्षक, चार उप निरीक्षक, 19 हेड कांस्टेबल, 73 कांस्टेबल, तीन चतुर्थ श्रेणी और तीन कन्सोल ऑपरेटर तैनात रहेंगे। इसके अलावा नौ थानों का उच्चीकरण किया जाएगा। सभी थानों में आवास की व्यवस्था की जाएगी। नये थानों का परिसीमन होने के बाद ही प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था।

मिलेगी रिकवरी वैन
फायर स्टेशनों को चार रिकवरी वैन मिलेंगी साथ ही इनका उच्चीकरण किया जाएगा। अभी तक 35 मीटर ऊंचा प्लेटफार्म ही है। अब एक प्लेटफार्म 112 मीटर का और एक 70 मीटर का मिलेगा। यहां पर बन रही हाई राइज बिल्डिंगों को देखते हुए ऊंचे प्लेटफार्म आ रहे हैं। इसके अलावा रेस्क्यू वैन भी आएगी। अग्निशमन दल के थानों के लिए जगह चिह्नित हो चुकी है।  


बनेगा साइबर थाना
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और साइबर क्राइम प्रयोगशाला की स्थापना होगी। जिसमें एक एएसपी, दो डीएसपी, एक इंफार्मेशन टेक्नालॉजी विशेषज्ञ, पांच आईटी प्रशिक्षित सहायक अधिकारी, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर, पांच निरीक्षक, पांच उपनिरीक्षक, पांच हेड कांस्टेबल और 30 कांस्टेबल नियुक्त होंगे।

फॉरेंसिक साइंस लैब
इस अत्याधुनिक लैब की स्थापना डिप्टी डायरेक्टर पद के अधिकारी की अध्यक्षता में की जाएगी।

यह मिलेगा जिले को
ब्रैथ एनलाजर-------50
हैंड हेल्ड स्पीड गन-------5
टाटा-407 ट्रैफिक क्यूआरटी के लिए-----2
छोटी क्रेन-------10
क्रेन (मध्यम क्षमता) -------6
डिजास्टर मैनेजमेंट वैन------3
बैरियर (फोल्डिंग)-------200
टायर क्लैम्प-------100

इतनी मिलेगी फोर्स
एडिशनल एसपी-----1
डिप्टी एसपी------2
इंस्पेक्टर-------6
सब इंस्पेक्टर------380
हेड कांस्टेबल -------223
कांस्टेबल -------2455

ये मिलेगा फायर स्टेशन को
वाटर टेंडर टाइप बी-------4
फोम टेंडर--------2
वाटर बाउजर (1200 लीटर)-------2
डिजास्टर मैनेजमेंट वैन--------1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed