राष्ट्रपति चुनाव: दिल्ली के MLA विधान सभा में डालेंगे वोट, खास पेन से होगी वोटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधान सभा में सोमवार को दिल्ली के विधायक अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिये मतदान करेंगे। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम हैं। विधान सभा में वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
कमरा नंबर 31 और 32 में चुनाव अधिकारी बैठेंगे। कमरा नंबर 35 में विधायक वोट डालेंगे। एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने विधान सभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता को अपना पोलिंग एजेंट मनोनीत किया है।
चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विधानसभा के सदस्यों को मतदान करना है। आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की पूरी प्रक्रिया को बताने वाला दस्तावेज पहले ही विधायकों को भेज दिया है। इसमें बताया गया है कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान किस तरह वोट करना है।
ऐसे करना है मतदान
मसलन, अपने पसंदीदा उम्मीदवार को एक नंबर देना होगा। बैलेट पेपर पर यह नंबर एक ही बार लिखना है। वहीं, नंबर लिखते समय शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना है। एक या दो अंक में ही लिखने होंगे। एक नंबर दो बार लिखने या शब्दों में गिनती लिखने से वोट अमान्य होगा। नंबर लिखने के लिए कलम आयोग देगा।
अधिकारियों के मुताबिक, विधायकों की एंट्री उनके विधानसभा द्वारा जारी पहचान पत्र या चुनाव जीतने के दौरान आयोग से मिले प्रमाण पत्र से होगी। आयोग ने सदस्यों की सहायता के लिए अधिकारियों की नियुक्ति भी की है। विधायक मौके पर उपस्थित चुनाव आयोग के अधिकारियों से मदद ले सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के विधायक इस चुनाव को लेकर काफी उत्साहित है। दिल्ली विधानसभा में आप पार्टी के सभी विधायक नए है और पहली बार राष्ट्रपति चुनावों में मतदान करेंगे।
विधायकों को मतदान में कोई परेशानी ना हो मतदान करने में प्रत्याशी को सही वोट दिया जाए इसके लिए उन्हें प्रशीक्षित भी किया गया है। फिलहाल सभी विधायक सोमवार को मतदान करने पहुंचेंगे।