फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security lapse of CM Arvind Kejriwal AAP claims drone seen outside the house

Arvind Kejriwal Security Breach: सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, आप का दावा- घर के बाहर दिखा ड्रोन

Tue, 25 Apr 2023 10:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Apr 2023 10:45 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि वह इस मामले को गंभीरता से ले रही है और ड्रोन उड़ाने वाले शख्स की तलाश में जुटी गई है।

विज्ञापन
Security lapse of CM Arvind Kejriwal AAP claims drone seen outside the house
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास के पास ड्रोन उड़ता दिखाई दिया, जबकि ये क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन है। ऐसे में ड्रोन उड़ने से दिल्ली पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास की ओर से सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी गई है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध लग चुकी है।

विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को मंगलवार शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री आवास के पास ड्रोन उड़ने की सूचना मिली। मुख्यमंत्री आवास में तैनात एक कर्मचारी ने ड्रोन उड़ते देखा और सूचना आवास की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को दी। इसके बाद 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार शाम तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई थी और न ही ये पता लगा था कि ड्रोन कहां से उड़ाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल के पास है जेड प्लस सुरक्षा
केजरीवाल को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। इसके तहत पायलट, एस्कॉर्ट, क्लोज प्रोटेक्शन टीम और बिना वर्दी के 47 सुरक्षाकर्मी और सीआरपीएफ के 16 जवान सुरक्षा करते हैं।

विज्ञापन

पहले भी लगी है सुरक्षा में सेंध
2014 में कार के आगे आया युवक : केजरीवाल की सुरक्षा में सेंध लगी थी। उस समय एक उनकी कार के सामने एक युवक अर्धनग्न अवस्था में लेट गया था। सुरक्षा अधिकारियों ने युवक को जैसे-तैसे वहां से हटाया था।

रोड शो में हुई थी सुरक्षा में चूक : 2019 में लोकसभा चुनाव के समय नई दिल्ली लोकसभा सीट पर रोड शो के दौरान केजरीवाल की सुरक्षा में चूक हुई थी। एक युवक उनके पास पहुंच गया था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया था।

2022 में आवास पर हुआ था हमला : 2022 में केजरीवाल के आवास पर हमला हुआ था। कश्मीरी हिंदुओं के अपमान का आरोप लगाते हुए लोगों ने घर पर जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन किया था। साथ ही, आवास के बाहर लगे बैरिकेड को तोड़ते हुए गेट तक पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed