फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security increased outside ITC Grand Bharat Hotel in Gurugram

गुरुग्राम के आईटीसी ग्रैंड भारत होटल के बाहर सुरक्षा बढ़ाई, अनजान लोगों का प्रवेश निषेध

Mon, 13 Jul 2020 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Security increased outside ITC Grand Bharat Hotel in Gurugram
सचिन पायलट - फोटो : पीटीआई

राजस्थान कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों को नूंह जिले के तावड़ू में स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में ठहराए जाने के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। होटल प्रबंधन के साथ-साथ हरियाणा पुलिस ने होटल के बाहर एवं आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं। इतना ही नहीं, होटल में किसी भी अनजान एवं गैरजरूरी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। इसके अलावा होटल के आसपास आईबी एवं सीआईडी के कर्मी भी सक्रिय है।

विज्ञापन


आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में इस बार राजस्थान कांग्रेस के बागी विधायक आए हैं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खेमे 22 कांग्रेस विधायक होटल में शनिवार शाम आए थे। इसके बाद से ही होटल के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। होटल प्रबंधन ने सड़क पर मौजूद गेट पर ही बेरीकेट लगा दिए हैं और यहां सुरक्षाकर्मी भी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मी रविवार को होटल में आने वाले वाहनों की कड़ी जांच पड़ताल के साथ-साथ उनमें सवार लोगों से पूछताछ करते दिखाई दिए। उन्होंने होटल में उन्हीं वाहनों को प्रवेश दिया, जिनका जवाब संतोषजनक था या फिर होटल के अंदर से फोन से वाहन को भेजने का आदेश दिया गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने कई वाहनों को वापस भी लौटाया। इसके अलावा हरियाणा पुलिस की गाड़ियां भी निरंतर होटल के आसपास चक्कर लगाती रही। वहीं आईबी और सीआईडी के कर्मी होटल के सुरक्षाकर्मियों व मीडियाकर्मियों से कांग्रेस विधायकों के संबंध में जानकारी जुटाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से बचाव: एक कमरे में एक ही विधायक, साथ में खाना और खेलने पर पाबंदी
होटल में ठहरे विधायक कोरोना महामारी के कारण मनोरंजन नहीं कर पा रहे है। इसके अलावा वे एकत्रित होकर न बात कर पा रहे हैं और न ही खाना खा रहे। होटल प्रबंधन ने कोरोना महामारी से बचाव के उपायों के मद्देनजर कई सुविधाओं में कटौती कर रखी है और नियमों का कड़ाई से पालन कर रहा है।

होटल प्रबंधन ने कोरोना महामारी के मद्देनजर एक कमरे में एक ही विधायक को ठहराया है। ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर कमरे में ही दिया जा रहा है। विधायक गर्मी दूर करने के लिए स्वीमिंग पुल में भी नहा नहीं पा रहे है और होटल के जिम में कसरत करने का भी अवसर नहीं मिल रहा, क्योंकि जिला प्रशासन ने स्वीमिंग पुल एवं जिम खोलने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।


होटल प्रबंधन विधायकों को लॉबी में भी साथ बैठने की इजाजत नहीं दे रहा। इस कारण विधायकों ने अधिकतर समय अपने कमरे में टीवी देखकर बिताया। वे टीवी पर राज्य के वर्तमान राजनीतिक माहौल से जुड़ी खबरें देखने में रुचि ले रहे थे। हालांकि कुछ विधायकों ने सुबह गोल्फ में हाथ आजमाए, जबकि कई विधायकों ने मोबाइल फोन में गेम खेले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed