फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security Guards beating Patients in Baba Saheb Ambedkar Hospital at delhi

मरीज और सिक्योरिटी गार्ड में मारपीट, अंबेडकर अस्पताल में भीतर घुसने पर हुआ विवाद

Sat, 03 Aug 2019 09:53 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Aug 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Security Guards beating Patients in Baba Saheb Ambedkar Hospital at delhi
हड़ताल से परेशान - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में शुक्रवार रात सुरक्षाकर्मियों ने मरीज और उसके परिजनों से हाथापाई की। पीड़ितों ने अस्पताल के बाहर मामले को लेकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस शिकायत कर कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ बदतमीजी की और पूरी रात पीड़ित और उसके परिवार को थाने में बिठाकर रखा। इतना ही नहीं पीड़ित को ही आरोपी बनाकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। परिवार ने पुलिस पर निष्पक्ष जांच नहीं करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोनू सपरिवार रोहिणी स्थित बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल के पास रहता है। शुक्रवार रात को मोनू के पेट में पथरी का दर्द हुआ। उसकी मां, बड़ा भाई नीरज और उसकी पत्नी उसे लेकर बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट खुला होने की वजह से नीरज अंदर चला गया। नीरज को अंदर में देखकर वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड गुस्से में आ गया। नीरज ने उसे बताया कि वह स्टाफ है बावजूद गार्ड उसके साथ बदतमीजी करने लगा। 

मोनू ने गार्ड को धक्का दे दिया। गार्ड ने अपने साथियों को बुलाकर मोनू की पिटाई कर दी। जब उसकी मां, भाई व भाभी बचाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी गार्डों ने धक्का मुक्की की। एक गार्ड ने सोनू के कान पर डंडा मार दिया। 

जिससे उसके कान से खून निकलने लगा। उसके बाद सभी को अस्पताल से बाहर खदेड़ दिया। बाहर आने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उनकी कॉल पर पुलिस वहां नहीं पहुंची लेकिन गार्ड के कॉल करने पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। 

आरोप है कि पुलिस ने आते ही मोनू को पकड़ लिया और उसे थाने ले गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। जिसके बाद परिजन और अन्य मरीजों ने पुलिस व गार्ड के खिलाफ अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed