{"_id":"1d81ee4c0f3325a7f380eb973cd501eb","slug":"security-guards-beating-foregion-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा गार्ड ने विदेशी छात्र को इतना मारा कि तोड़ दिया पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा गार्ड ने विदेशी छात्र को इतना मारा कि तोड़ दिया पैर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 12 Jun 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
एसआरएस रेजिडेंसी सेक्टर-88 में रह रहे एक विदेशी छात्र लोसासा जुंगा चंसार्ड को वहां के सुरक्षा गार्डों ने लाठी-डंडों से पीटा और पासपोर्ट आदि छीन लिए। इस संबंध में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कार निकालने को लेकर लड़ाई हुई थी।
विज्ञापन
अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य की राजधानी किंशासा का रहने वाला लोसासा जुंगा चंसार्ड मंझावली गांव स्थित नॉलेज पार्क नाम की शैक्षिक संस्था में बीसीए का छात्र है। वह सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजिडेंसी में अपने भाई फुयोल ग्ंलूलू और माइकलेंज एकवेकी के साथ रहता है। उसका आरोप है कि रेजीडेंसी के सुरक्षा गार्ड उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और कालू, हब्शी कह कर मजाक उड़ाते हैं। गार्ड जानबूझ कर उसे रोकते हैं और अभद्र व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह दिल्ली से वापस लौटे तो सोसायटी के मुख्यद्वार पर मौजूद तीन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और आपस में उनका मजाक उड़ाने लगे। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को शिकायत करने की धमकी दी। इस पर उन्हें अंदर आने दिया गया। लोसासा का आरोप है कि पंद्रह बीस मिनट बाद ही पांच सुरक्षाकर्मी आकर उनका दरवाजा पीटने लगे और नहीं खोलने पर तोड़ने की धमकी दी।
विज्ञापन
उनके छिपने के बाद छोटे भाई ने दरवाजा खोला तो सबक सिखाने की धमकी देने लगे। पड़ोसियों ने समझा बुझा कर उन्हें वापस किया। रात 11:00 बजे वह अपने भाई के साथ प्राणायाम सोसायटी में रहने वाले एक दोस्त से मिलने के लिए निकले थे। मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोककर पिटाई की। वहां से सोसायटी के बेसमेंट में ले गए। यहां लाठी-डंडे से हमला कर उनका एक पैर तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसएचओ भूपानी ने बताया कि मामले में ओमवीर नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।