{"_id":"5ee775213e25d542660021be","slug":"security-guard-shot-himself-suicide-in-fear-of-coronavirus-write-suicide-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के डर से सुरक्षाकर्मी ने खुद को गोली मार की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के डर से सुरक्षाकर्मी ने खुद को गोली मार की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा..
Mon, 15 Jun 2020 06:48 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 15 Jun 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के डर से रविवार को सुशांत लोक में एक निजी सुरक्षाकर्मी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। कोठी मालिक समेत 4 लोगों के पॉजिटिव आने पर एक दिन पहले ही डॉक्टरों ने सुरक्षाकर्मी का सैंपल लिया था। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में कोरोना संक्रमित होने की बात लिखी, हालांकि अभी तक उसकी रिपोर्ट भी नहीं आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सेक्टर-29 थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सुशांत लोक बी-ब्लॉक स्थित एक बिजनेसमैन की कोठी पर यूपी के एटा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति बीते 10 वर्षों से बतौर सुरक्षाकर्मी की नौकरी कर रहा है। कोठी के अंदर बने गार्ड रूम में ही वह रहता था। 6 जून को बिजनेसमैन सहित उसके परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव आ गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें घर ही होम आइसोलेट किया हुआ था। 13 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुरक्षाकर्मी का भी कोरोना टेस्ट करवाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सैंपल लेने के बाद से वह कोरोना को लेकर काफी डरा हुआ था। रविवार अलसुबह करीब 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सुरक्षाकर्मी ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा कि उसको डर है कि वह कोरोना पॉजिटिव है इस वजह से यह कदम उठा रहा है। हालांकि अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। फिलहाल पुलिस उसकी कोरोना रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
कोरोना-नर्स और बुजुर्ग भी कर चुके हैं खुदकशी
जिले में इससे पहले कोरोना संक्रमण के डर से मेदांता अस्पताल की नर्स और आचार्यपुरी निवासी 54 वर्षीय बुजुर्ग ने भी खुदकुशी कर ली थी। दोनों की मौत के बाद रिपोर्ट में दोनों ही पॉजिटिव मिले थे।