फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security Guard shoot Thirty second video of his own suicide and left four page note

चार पन्ने के सुसाइड नोट में छोड़ गया बड़ा सवाल, मरने से पहले 30 सेकेंड का वीडियो भी बनाया

Fri, 18 Jan 2019 07:59 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 18 Jan 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
Security Guard shoot Thirty second video of his own suicide and left four page note
tihar jail suicide

नई दिल्ली के स्वरूप नगर स्थित एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। चार पन्ने के सुसाइड नोट और मरने से पूर्व सिक्योरिटी गार्ड द्वारा बनाए गए एक वीडियो के सामने आने से इस बात का खुलासा हुआ है कि गार्ड ने खुदकुशी की है।

विज्ञापन


वीडियो और सुसाइड नोट में उसने भांजी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी व उसके परिवार पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। साथ ही पुलिस पर भी सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। 30 सेकेंड का वीडियो बनाने के बाद गार्ड ने पंखे से लटककर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार स्कूल में गार्ड के पद पर कार्यरत कमल सिंह (बदला हुआ नाम) का बृहस्पतिवार को कादीपुर स्थित सरकारी स्कूल में पंखे से लटका शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से चार पन्ने का सुसाइड नोट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें उसने लिखा है कि गत वर्ष अक्तूबर माह में उसकी नौ साल की भांजी के साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोप पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग पर था। बच्ची के पिता की मौत हो जाने की वजह से कमल सिंह मामले की पैरवी कर रहा था।  

आरोपी नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा। कुछ माह बाद वह जमानत पर रिहा हो गया। उसके बाद से आरोपी व उसका परिवार पीड़ित परिवार को परेशान करने लगा। आरोपी परिवार मामला वापस लेने का दवाब देने लगा। ऐसा नहीं करने पर पीड़ित बच्ची और उसकी मां के साथ मारपीट की गयी।

आरोपियों के जब जब अत्याचार किया पीड़ित परिवार पुलिस से मदद मांगी। कमल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी मदद नहीं की। जिससे आरोपियों का हौसला बढ़ गया। 16 जनवरी को आरोपियों ने कमल सिंह उसकी बहन और भांजी की आंख में मिर्च डालकर मारपीट की गयी लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जिससे वह काफी परेशान हो गया और उसने यह कदम उठाया। खुदकुशी करने से पूर्व उसने 30 सेकेंड का वीडियो बनाया जिसमें उसने अपना दर्द बयां किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed