{"_id":"68dffa3b953883a45b0e4e96","slug":"security-guard-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-cluster-bus-delhi-ncr-news-c-1-1-mbd1004-3478949-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: क्लस्टर बस की चपेट में आकर बाइक सवार सुरक्षाकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: क्लस्टर बस की चपेट में आकर बाइक सवार सुरक्षाकर्मी की मौत
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले के ओखला बस डिपो के सामने क्लस्टर बस की चपेट में आकर शुक्रवार शाम एक बाइक सवार सुरक्षाकर्मी दशरथ की मौत हो गई। बाइक सवार का सिर बस के अगले पहिये के नीचे आ गया था। ओखला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार शाम सूचना मिली कि ओखला बस डिपो के सामने एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर मृतक की पहचान उत्तम नगर निवासी दशरथ के रूप में हुई। वह एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी का काम करता था और शाम को छुट्टी होने पर लौट रहा था। इस दौरान ओखला डिपो के पास क्लस्टर बस ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए और बस का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी है। ब्यूरो