फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security guard arrested for molesting women on the road

Delhi NCR News: राह चलते महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाला सुरक्षा कर्मी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर लगाया पता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली में स्कूटर चलाते हुए कई लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोपी 31 वर्षीय सुरक्षा गार्ड कंगकन नाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 15 दिनों में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दिल्ली परिवहन विभाग के डेढ़ लाख से अधिक स्कूटरों के आंकड़ों का विश्लेषण किया। आरोपी असम के नलबाड़ी का रहने वाला है और दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था।
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने कहा कि यह हैरान और परेशान करने वाली मामला है। लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए व्यक्ति ने ही बार-बार छेड़छाड़ जैसा अपराध किया। उन्होंने बताया कि दो सितंबर को एक युवती की शिकायत पर मॉडल टाउन थाने में छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया था। युवती ने बताया था कि एक अज्ञात स्कूटर सवार ने दो दिन के भीतर दो बार रास्ते में चलते समय उसके साथ छेड़छाड़ की है। शुरुआत में घटनास्थल से कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद डेढ़ लाख से अधिक स्कूटरों के परिवहन विभाग के आंकड़ों का विश्लेषण कर एक स्कूटर को चिह्नित किया गय लेकिन कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बाद अधिकारियों ने मॉडल टाउन, मुखर्जी नगर, सिविल लाइंस, आदर्श नगर और भारत नगर क्षेत्रों में लगे करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान एक और पीडि़ता सामने आई और आरोपी के बारे में अतिरिक्त जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि लोकलाज के चलते कई पीड़िताएं सामने नहीं आईं। लगातार तकनीकी और अन्य जांच के बाद नाथ को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सीसीटीवी दिखाने के बाद अपराध कबूला-
पुलिस उपायुक्त सिंह ने बताया कि आरोपी ने पहले अपना जुर्म कबूल करने से इन्कार कर दिया। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूत दिखाए जाने पर अपराध कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटर उसके मालिक के नाम पंजीकृत है और आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed