फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security for four convicts of Nirbhaya increased in tihar

निर्भया के चारों दोषियों की सुरक्षा बढ़ी, 24 घंटे रखी जा रही हरकत पर निगरानी

Tue, 17 Mar 2020 03:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Mar 2020 03:03 AM IST
सार

-दोषियों की हर हरकत से जेल के आला अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है
-जेल अधिकारी चारों दोषियों की मॉनिटरिंग लगातार कर रहे हैं

विज्ञापन
Security for four convicts of Nirbhaya increased in tihar
निर्भया कांड के दोषी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फांसी की तारीख नजदीक आते ही निर्भया के चारों दोषियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन पर अब 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। दोषियों की हर हरकत से जेल के आला अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। जेल अधिकारी चारों दोषियों की मॉनिटरिंग लगातार कर रहे हैं। दोषियों के स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर भी जेल अधिकारी पैनी नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन


जेल के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, फांसी की तारीख नजदीक आते देखकर दोषी इसे टलवाने के लिए कोई अप्रिय वारदात अंजाम न दें, इसके लिए उनकी सुरक्षा को चाक-चौबंद कर दिया गया है। दिन में एक बार उन्हें सेल से बाहर निकाला जाता है। इस दौरान उनके साथ तमिलनाडु पुलिस के दो जवान रहते हैं। चारों दोषियों को एक साथ सेल से बाहर नहीं निकाला जाता। दोषियों के सेल में रहने के दौरान भी तमिलनाडु पुलिस के जवान उन पर निगरानी रखते हैं और हर हरकत से अधिकारियों को अवगत कराते हैं। 
विज्ञापन


इधर, फांसी की तारीख नजदीक आने के बाद दोषियों की बेचैनी बढ़ गई है। इसलिए जेल अधिकारी उनके स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर हैं। दिन में दो बार उनका मेडिकल चेकअप किया जा रहा है और फिर काउंसलिंग की जा रही है। इससे पहले दोषी विनय ने फांसी की तारीख नजदीक आने पर दीवार में सिर पटककर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। काउंसलिंग में उसे शांत रहने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed