जुमे की नमाज से पहले बुलंदशहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सप्ताह बवाल के बाद एक बार फिर शुक्रवार को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जुमे पर इस बार किसी प्रकार का बवाल न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने ताकत झोंक दी है। एसपी सहित आला अधिकारी शांति समिति की बैठकों में लगे रहे। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती करते हुए खुफिया विभाग अंदर की खबर निकालने में जुटा रहा। नमाज के दौरान रूट भी डायवर्ट रहेगा। बुलंदशहर रोड पर जाने वाले वाहनों को बाईपास से होकर निकाला जाएगा।
पिछले शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद हजारों की संख्या में युवाओं की भीड़ बुलंदशहर रोड पर जमा हो गई थी। हालांकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी चौकसी बरती थी। लेकिन भीड़ तंत्र के आगे सब बोने साबित हो गए। हालांकि हापुड़ के लिए सुखद यह रहा कि बवाल आदि देर तक नहीं चला और जल्दी ही पुलिस प्रशासन इस पर काबू पाने में कामयाब हो गया।
अब एक बार फिर शुक्रवार है और पुलिस की एक बार फिर परीक्षा होगी। हालांकि इस बार माहौल पहले से शांत है और पुलिस भी पहले से अधिक सतर्क है, ऐसे में बवाल होने की उम्मीद कम है। हालांकि शुक्रवार को देखते हुए पुलिस ने पूरी चाक चौबंद व्यवस्था की है। संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनाती के साथ विशेष चौकसी बरती गई है।
जदीद पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक का आयोजन करते हुए एसपी संजीव सुमन ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। उन्होंने माहौल बिगाड़ने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि पिछली बार बवाल करने वाले भी चिन्हित कर लिए गए हैं। अब उन पर कड़ी नजर है, बैठकों में शांति की बात करने वाले और बाद में लोगों को भड़काने वालों को तो किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की मांग की। इसके अलावा सभी अधिकारियों ने अपने अपने थाना और चौकी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया।