{"_id":"5c7b1408bdec2273903331c2","slug":"sector-62-metro-service-can-start-before-march-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-62 तक मेट्रो सवारी के लिए हो जाएं तैयार, 10 मार्च से पहले शुरू हो सकती है सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-62 तक मेट्रो सवारी के लिए हो जाएं तैयार, 10 मार्च से पहले शुरू हो सकती है सेवा
Sun, 03 Mar 2019 05:08 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 03 Mar 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी (सेक्टर-62) के बीच मेट्रो की सवारी के लिए तैयार हो जाएं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएमआरएस सोमवार को मेट्रो रेल कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। सूत्रों की मानें तो 10 मार्च से पहले मेट्रो सेवा शुरू की जा सकती है। सूत्रों की मानें तो मेट्रो के साथ-साथ नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास भी हो सकता है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण व किसानों को मुआवजा देेने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
दरअसल, ‘मिशन 2019’ की तैयारियों को ध्यान में रख एनसीआर की मेट्रो परियोजनाओं पर तेजी से काम किया गया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने में समय बेहद कम रह गया है। इससे पहले सिटी सेंटर से सेक्टर-62 के बीच मेट्रो रेल सेवा शुरू करने का लक्ष्य है।
सोमवार को सीएमआरएस (कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी) निरीक्षण के लिए आ रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 6.8 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का विस्तार किया गया है। इस लाइन पर मेट्रो का ट्रायल भी लंबे समय तक किया गया है। ऐसे में निरीक्षण के बाद हरी झंडी मिलने की पूरी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
सीएमआरएस से प्रमाणपत्र मिलने के बाद डीएमआरसी की तरफ से उत्तर प्रदेश शासन और नोएडा प्राधिकरण को मेट्रो सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। उम्मीद है कि 10 मार्च से पहले इसके उद्घाटन की तारीख तय कर दी जाएगी।
ग्रेनो के साथ शुरू करने का था दावा
हालांकि, तय समय पर मेट्रो सेवा शुरू करने के दावों पर न तो दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और न ही नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन खरा उतर सका है। दिसंबर में ही ग्रेटर नोएडा और सेक्टर-62 मेट्रो सेवा शुरू करने का दावा किया गया था। ग्रेनो मेट्रो की शुरुआत 25 जनवरी को कर दी गई थी, लेकिन सेक्टर-62 तक मेट्रो चलने का अभी भी इंतजार है।

ग्रेनो मेट्रो को मिलेगी ‘ऑक्सीजन’
नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो सेवा तो शुरू कर दी गई, लेकिन इसमें यात्रियों का ज्यादा रुझान नहीं है। इसकी बड़ी वजह डीएमआरसी की ब्लू लाइन मेट्रो से कनेक्टिविटी न होना भी बताया जा रहा है। सेक्टर-62 तक मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद ग्रेनो एक्वा लाइन के सेक्टर-51 और ब्लू लाइन के सेक्टर-52 के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी। इससे ग्रेनो मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।
इस लाइन पर स्टेशन
सेक्टर-34, सेक्टर-52, सेक्टर-61, सेक्टर-59, सेक्टर 62, इलेक्ट्रॉनिक सिटी
इस लाइन पर स्टेशन
सेक्टर-34, सेक्टर-52, सेक्टर-61, सेक्टर-59, सेक्टर 62, इलेक्ट्रॉनिक सिटी