फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Secret of death was revealed through video businessman had committed suicide after being fed up with torture

वीडियो से खुला मौत का राज: प्रताड़ना से तंग आकर व्यापारी ने दी थी जान, फैक्टरी संचालक पर यातना देने के आरोप

Mon, 04 Dec 2023 10:18 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Dec 2023 10:18 AM IST
सार

पांच अक्तूबर को जगवीर का शव पेड़ पर लटका मिलने के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया गृह क्लेश में जान देने की बात कही थी। लेकिन अब सुसाइड वीडियो सामने आने पर फैक्टरी संचालक पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Secret of death was revealed through video businessman had committed suicide after being fed up with torture
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर निवासी व्यापारी जगवीर राठी के खुदकुशी करने से पहले का वीडियो सामने आया है। जगवीर ने फैक्टरी संचालक महेश सिंगला पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पांच अक्तूबर को जगवीर का शव पेड़ पर लटका मिलने के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया गृह क्लेश में जान देने की बात कही थी। लेकिन अब सुसाइड वीडियो सामने आने पर फैक्टरी संचालक पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पांच नवंबर को गामा-1 सेक्टर में रहने वाले व्यापारी जगवीर राठी का शव ग्रीन बेल्ट में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला था। परिजन पोस्टमार्टम के बाद जगवीर के शव को हरियाणा के रोहतक के लाखनमाजरा ले गएद। अंतिम संस्कार के बाद परिजन वहीं रूक गए। इसी 28 नवंबर को जब परिजन वापस ग्रेटर नोएडा पहुंचे तो उन्होंने जगवीर राठी के मोबाइल की जांच पड़ताल की। मोबाइल में जगवीर राठी ने जान देने से पहले का वीडियो मिली। इस वीडियो में जगवीर राठी ने कासना थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित पाइप फैक्टरी के मालिक महेश सिंगला पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जगवीर राठी ने कहा है कि उनकी मौत का जिम्मेदार महेश सिंगला है। पुलिस ने वीडियो सामने आने पर महेश सिंगला पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

खराब पाइप देने पर डूब गया था रुपया
जगवीर के बेटे जतिन राठी ने बताया कि उसके पिता महेश सिंगला की फैक्टरी से कई साल से पाइप लेकर राजस्थान और हरियाणा समेत अन्य राज्यों में बिक्री करते थे। लेकिन कुछ सालों से महेश सिंगला ने उन्हें बेहतर क्वालिटी के पाइप दिखाकर कम गुणवत्ता का माल देना शुरू कर दिया था। जब सामान उनके ग्राहकों के पास दूसरे राज्यों में पहुंचता तो पता चलता था कि रास्ते में ही कई कई पाइप टूट जाते थे। गुणवत्ता की कमी के कारण उनके पिता का लाखों रुपया ग्राहकों ने अदा नहीं किया। जबकि लगभग 90 लाख के लेनदेन में से उनके पिता महेश सिंगला को 80 लाख रुपये का भुगतान कर चुके थे। इसके बाद भी महेश सिंगला अपने लोगों को भेजकर प्रताड़ित कर रहा था।

जिले में 2000 से अधिक हैं लेनदेन के विवाद
जिले में कारोबारी, व्यापारी, बिल्डर, खरीदार, ठेकेदार, श्रमिक आदि के बीच लेनदेन के दो हजार से अधिक विवाद हैं। हर थाने में कोई न कोई पीड़ित पहुंचकर अपनी व्यथा बयां करता है। थाना स्तर पर लेनदेन के मामलों में कार्रवाई से आमतौर पर पुलिस दूरी बनाकर रखती है। लेकिन आलाधिकारियों व न्यायालय के आदेश पर बड़ी संख्या में जिले में केस दर्ज किए गए हैं। इन केसों की या तो पुलिस जांच कर रही है या फिर न्यायालय में केस विचारधीन हैं। न्यायालय के जाने के बाद केस लंबा खिंचता है। इसके चलते पीड़ित पुलिस से उम्मीद लगाते हैं और कई बार जल्द रुपया वापस पाने को लेकर विवाद के मामले भी सामने आते हैं। कई बार लेनदेन के विवाद में संगीन आरोप के मामले भी सामने आते हैं।

विज्ञापन

व्यापारी के खुदकुशी करने से पहले का वीडियो सामने आने पर मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। - अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed