फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   secret code for ultrasound and sex investigation

'मंडे' और 'फ्राइडे' से तय होता है बच्चे का लिंग

Fri, 18 Jul 2014 09:04 AM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
secret code for ultrasound and sex investigation

गुड़गांव में लिंग जांच के बारे में गुप्त सूचना देने वाले को अब 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। उसकी जानकारी भी गुप्त रखी जाएगी। वहीं, गिरते लिंगानुपात के कारणों का पता लगाने के लिए पिछले 10 सालों के आंकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा। यह फैसला स्टेट सुपरवाइजरी बोर्ड की बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


प्रसव पूर्व गर्भाधान तथा प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसी एंड पीएनडीटी) अधिनियम को और अधिक प्रभावी करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। जबकि पहले गुप्त सूचना देने पर 20 हजार रुपये दिए जाते थे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि गिरते लिंगानुपात के पीछे की वजह लिंग जांच कर गर्भपात कराना है। इसे देखते हुए पीएनडीटी एक्ट के तहत हर महीने अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंग बताने में अब कोड का इस्तेमाल

secret code for ultrasound and sex investigation

स्वास्थ्य विभाग ने सभी डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में टीम भी गठित की हैं। प्रत्येक टीम को महीने 10 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण करना होगा। सुपरवाइजरी बोर्ड की बैठक में उन जिलों पर खास नजर रखने के लिए कहा गया है, जिनकी सीमाएं पड़ोसी राज्यों से लगती हैं।

विभाग के मुताबिक, गुड़गांव, फरीदाबाद जैसे शहरों के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निगरानी ज्यादा रखने की जरूरत है। सिविल सर्जनों को संबंधित राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ तालमेल कर आपस में जानकारी और सूचना तत्काल प्रदान करने को कहा गया है।

भले ही सरकार लोगों को प्रलोभन देकर गुप्त सूचना देने के लिए प्रोत्साहित कर रही हो, लेकिन हकीकत यह है कि स्वास्थ्य विभाग को कोई भी सूचना देने से परहेज करता है। सूत्रों की मानें तो अल्ट्रासाउंड केंद्र लिंग बताने में अब कोड का इस्तेमाल करने लगे हैं।

ये हैं अल्ट्रासाउंड के कोड वर्ड

secret code for ultrasound and sex investigation

- मंडे को आ जाना यानी गर्भ में लड़का है।
- फ्राइडे को आना यानी गर्भ में लड़की है।
- केंद्रों पर दो फोटो लगे होते हैं। एक सरस्वती जी की और दूसरी गणेश जी की।
- सरस्वती की तरफ इशारे का मतलब है लड़की।
- गणेश जी के तरफ इशारा यानी लड़का है।

सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई ने बताया कि बोर्ड ने फैसला ले लिया है। लेकिन लिखित आदेश अभी नहीं आए हैं। लोगों को सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। रूटीन में भी विभाग अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed