{"_id":"12a6b6eaf280c8b290f4f4c3cdae94e2","slug":"second-world-war-car-in-auto-expo","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेकेंड वर्ल्ड वार की कार भी मौजूद है यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेकेंड वर्ल्ड वार की कार भी मौजूद है यहां
दिलीप चतुर्वेदी/ अमर उजाला ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 08 Feb 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो एक्सपो में आकर दर्शक न केवल भविष्य की शानदार कारों का दीदार करेंगे, बल्कि उन कारों और मोटरसाइकिलों को भी देख सकते हैं, जिनमें लोग शान से सफर करते थे।
विज्ञापन
यहां उस जमाने की कारें पेश की गई हैं, जब कार सिर्फ रईसों की सवारी हुआ करती थी। आम लोगों के लिए ऑटो एक्सपो खुलने के साथ ही यहां विंटेज गाड़ियों का प्रदर्शन भी किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 4 लाख की मारुति सेलेरिओ, 23 की माइलेज
विज्ञापन
शुक्रवार को कारों का मेला यह आम लोगों के लिए खुल गया। इस मेले का आकर्षण इस बार विंटेज कारें भी हैं। ऐसी कारों के कद्रदान भी कम नहीं हैं। कार और मोटरसाइकिल प्रेमी यहां पहुंच रहे हैं और इनका दीदार कर इनके फोटो खींच रहे हैं।
कारों में टीडी-2000, बीएमडब्ल्यू जटा, मटीज, एमजी-8, यूएसए-77, केन्ट केबल, रॉल्स रॉयस, फोर्ड टी मॉडल, फिएट मोटर मेटल, बुडक-8, एम्पाला, कोनखुल, एंपाला डेडकर, केजी-अउस्टिम मौजूद हैं।
यूएसए-77 ऐसी कार है जो द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान चलती थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि यहां रखी कारें आज भी सड़कों पर अपनी पूरी क्षमता के साथ दौड़ सकती हैं।
मोटरसाइकिलों में वह लैंब्रेटा मौजूद है, जो कभी शान की सवारी हुआ करता था। वहीं बुलेट, यूएस इंडियन, ट्रंप और डीएसए की एमपीएच किसी नई मोटरसाइकिल से शानदार दिखती हैं।
यह भी पढ़ें: इस कार और बाइक की कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे
विंटेज कार के पैवेलियन में शुक्रवार को लोगों का तांता लगा रहा। लोग अपने बच्चों को लेकर यहां पहुंच रहे हैं और उन्हें गुजरे जमाने की इन कारों से परिचित करवा रहे हैं।
बेशक आज कारों के हजारों मॉडल लॉन्च हो चुके हैं पर विंटेज कारों की चमक अभी भी फीकी नहीं पड़ी है। लोग बड़े कौतुहल से इन्हें निहार रहे हैं, इनके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: नीलाम होगी पोप की हार्ले डेविडसन
वैसे तो दिल्ली और गुड़गांव में अक्सर विंटेज कारों की रैली निकलती है पर सिर्फ वही लोग इन्हें नजदीक से देख पाते हैं, जो उस वक्त सड़क पर मौजूद हों।
मगर यहां ग्रेटर नोएडा में आप इन्हें तसल्ली से निहारने का सुख प्राप्त कर सकते हैं। हां इनके साथ बस एक शर्त है कि इन्हें छूना मना है।