{"_id":"7ef2bb5f29ee1cc5e3f72b418a81ce76","slug":"second-time-summon-to-mika-in-doctor-slapping-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीका को दूसरी बार समन, डॉक्टर को थप्पड़ मारने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीका को दूसरी बार समन, डॉक्टर को थप्पड़ मारने का मामला
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर को थप्पड़ मारने के मामले में गायक मीका को दूसरी बार समन जारी कर 30 जनवरी को पेश होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
पहली बार मीका के परिजनों ने उसके घर पर न होने का हवाला देते हुए समन वापस कर दिया था। इस बार अदालत ने समन मीका के घर पर चस्पा करने का निर्देश दिया है।
पीड़ित डॉक्टर श्रीकांत ने मारपीट व मानहानि करने के लिए मीका पर 50 लाख रुपये का दावा ठोक रखा है। डॉ. श्रीकांत रोहिणी स्थित बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में कार्यरत हैं।
नेत्र चिकित्सक समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मीका ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था। इससे डॉक्टर के कान का पर्दा फट गया था।
रोहिणी जिला अदालत के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश डीके जंगाला ने समन जारी कर मीका को 30 जनवरी को पेश होने का निर्देश दिया है।