फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   second time minor girl sexual harassment afer kidnapping in 20 days at faridabad

5वीं कक्षा की छात्रा से 20 दिन में दूसरी बार सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त के साथ मिलकर की हैवानियत

Sun, 02 Dec 2018 01:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 02 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
second time minor girl sexual harassment afer kidnapping in 20 days at faridabad
सांकेतिक तस्वीर
फरीदाबाद के थाना डबुआ कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार रात घर में सो रही पांचवीं कक्षा की छात्रा का एक व्यक्ति ने फिर से अपहरण कर अपने दोस्त के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


बीस दिन पहले भी इसी आरोपी ने पीड़िता को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया था। आरोपी की धमकी से डरकर पीड़िता ने पहले की घटना के बारे में परिजनों को नहीं बताया था।
विज्ञापन


इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ी और उसने फिर से वारदात को अंजाम दिया।  पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। 13 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह अपने घर में ऊपर वाले कमरे में अकेली सो रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 12.30 बजे हरी भगत मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर उसके कमरे में आया और मुंह पर कपड़ा बांध कर जान से  मारने की धमकी देकर सीढ़ी के जरिए नीचे उतार लिया। 
 

किशोरी के अनुसार नीचे सफेद रंग की कार खड़ी थी, जिसमें एक और लड़का मौजूद था। दोनों ने उसे कार में बैठाया और सुनसान जगह ले जाकर कार में ही दुष्कर्म किया। तड़के करीब 5 बजे आरोपी उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए। 

पीड़िता का आरोप है कि गत 11 नवंबर की रात भी हरी भगत उसका अपहरण कर ले गया था और तीन दोस्तों के साथ ऑटो में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed