फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Second flyover starts on NH-8

अब और सरपट दौड़ेंगे एनएच-8 पर वाहन

Sat, 19 Jul 2014 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 19 Jul 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
Second flyover starts on NH-8

एनएच-8 पर वाहन चालकों को शुक्रवार देर शाम से बड़ी राहत मिली है। यहां रामपुरा मोड़ पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर को वाहनों की आवाजाही के लिए शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 15 जुलाई को मानेसर से गुड़गांव आने वाली लेन का ट्रायल के लिए आरंभ कर दिया गया था। उम्मीद के मुताबिक तीन दिन के भीतर दोनों लेन चालू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


पिछले चार साल से हाईवे को चार से छह लेन करने का काम किया जा रहा है। इतने वक्त में हाईवे पर (बावल से गुड़गांव के बीच) गुजरने वाले वाहनों की संख्या तीन गुना से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले रोजाना यहां से एक लाख के करीब वाहन प्रतिदिन गुजरने का अनुमान था। वहीं, मौजूदा समय में यह संख्या साढ़े तीन लाख के पार पहुंच गई है। गुड़गांव से बावल तक (मानेसर, पचगांव, धारूहेड़ा, साथ लगता राजस्थान का भिवाड़ी और रेवाड़ी) पूरा बड़ा औद्योगिक एरिया है।

इसको वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी का कारण माना जाता है। रामपुरा मोड़ वाहन चालकों के लिए सबसे अधिक परेशानी पैदा कर रहा था। यहां फ्लाईओवर निर्माण आरंभ होने के बाद से वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

वाहनों के दबाव के कारण सर्विस लेन छोटी पड़ रही थी। इससे यहां दिन भर जाम जैसे हालात बन रहे थे। बरसात में सर्विस लेन पर जलभराव भी बड़ी समस्या थी। अब वाहन चालकों को यहां इन समस्याओं से दो-चार नहीं होना होगा। एनएच-8 पर यह दूसरा बड़ा फ्लाईओवर वाहनों के लिए चालू किया गया है।


इससे पूर्व मानेसर पॉलीटेक्निक के सामने वाला फ्लाईओवर चालू किया जा चुका है। तीन बड़े फ्लाईओवर (मानेसर आईएमटी, सिधरावली और शिकोहपुर मोड़) अभी निर्माणाधीन हैं।

प्रवक्ता, पिंक सिटी एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड ने बताया कि, इस बहाने फ्लाईओवर ट्रायल भी ले लिया जाएगा। इस बीच बाकी तैयारियां भी की जा रही हैं। 15 तारीख को मानेसर से गुड़गांव की ओर आने वाली लेन चालू की गई थी। शुक्रवार से दोनों लेन पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। निसंदेह यह बड़ी राहत है। अगले एक महीने तक शिकोहपुर मोड़ फ्लाईओवर का निर्माण भी पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed