फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   second day of strike of nagar nigam employee in faridabad

हड़ताल के दूसरे दिन भी निगमकर्मियों ने गेटों पर बंद रखा ताला

Fri, 28 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 28 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
second day of strike of nagar nigam employee in faridabad

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर निगम कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। निगमकर्मियों ने नगर निगम मुख्यालय के गेट पर ताला लगा रखा था। हड़ताल के कारण निगम में दूसरे दिन भी कोई काम काज नहीं हुआ।

विज्ञापन


दूसरे दिन तीनों जोन में कुल 3870 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने सरकार का पुतला दहन कर बी के चौक से लेकर नीलम चौक तक जुलूस भी निकाला। दो दिन की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था चौपट रही। आम आदमी का कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दूसरे दिन हड़ताली कर्मचारी सुबह दस बजे निगम मुख्यालय गेट पर जमा हो गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। इसके बाद नीलम चौक तक जुलूस निकाला। हड़ताल के कारण निगम में न तो कोई अधिकारी आया और न ही कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो अधिकारी/ कर्मचारी आए भी थे वह भी हाजिरी लगाकर चलते बने। यानी दिनभर नगर निगम में बीरानी छाई रही। लेग बड़ी संख्या में प्रापर्टी टैक्स, सीवर पानी शुल्क जमा कराए आए थे लेकिन दफ्तरों में लाटा बंद होने के कारण वापस लौट गए।

सबसे अधिक परेशानी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वालों को हुई। सैकड़ों की संख्या में लोग आए और निराश होकर लौट गए। दो दिन की हड़ताल से पूरे शहर में कहीं भी साफ सफाई नहीं हुई। न ही जमा कूड़े उठाए गए। निगमकर्मियों की इस मनमानी से शहरवासियों में भी खासी नाराजगी है।

लोगों का कहना है कि दीवाली त्योहार सिर पर है और कर्मचारी हड़ताल पर हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक तीनों जोन में कुल 6233 कर्मचारी अधिकारी कार्यरत हैं जिनमें से दूसरे दिन 3870 कर्मचारी गैरहाजिर रहे।


जबकि 2226 कर्मचारियों ने अपनी हाजिरी दिखाई है। इसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इतने कर्मचारियों के हाजिर रहने के बाद भी नगर निगम में कोई काम नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed