फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Search for new state president in Delhi BJP intensifies

Delhi: भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज; पूर्वांचल, दलित, ओबीसी और जाट चेहरे पर मंथन

Tue, 29 Jul 2025 03:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Jul 2025 03:43 AM IST
सार

पूर्वांचल वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए अधिकतर नेताओं ने किसी पूर्वांचली नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का सुझाव दिया है। उनका मानना है कि इस साल के अंत में बिहार और डेढ़ साल बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में दिल्ली से पूर्वांचल को प्रतिनिधित्व देना रणनीतिक रूप से उपयोगी हो सकता है।

विज्ञापन
Search for new state president in Delhi BJP intensifies
भाजपा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने नए अध्यक्ष के चयन के लिए फीडबैक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सिलसिले में केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली के सांसदों, मंत्रियों, महापौर और वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इनमें से आधे से अधिक नेताओं ने वर्तमान अध्यक्ष की जगह किसी नए चेहरे को जिम्मेदारी सौंपने की सिफारिश की है। पूर्वांचल वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए अधिकतर नेताओं ने किसी पूर्वांचली नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का सुझाव दिया है। उनका मानना है कि इस साल के अंत में बिहार और डेढ़ साल बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में दिल्ली से पूर्वांचल को प्रतिनिधित्व देना रणनीतिक रूप से उपयोगी हो सकता है।
विज्ञापन


वहीं, कुछ नेताओं ने दलित समुदाय से किसी कर्मठ और जमीन से जुड़े नेता को अध्यक्ष पद देने की वकालत की है। उनका तर्क है कि इससे भाजपा की सामाजिक समावेशिता का संदेश जाएगा। वहीं, एक-दो नेताओं ने सुझाव दिया है कि दिल्ली की बाहरी विधानसभाओं और ग्रामीण सीटों पर ओबीसी या फिर जाट समुदाय से किसी लोकप्रिय चेहरे को कमान दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्रिय हुए दावेदार गांवों में बढ़ी हलचल
अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल संभावित दावेदारों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। आलाकमान को साधने की कोशिशों के साथ-साथ अब ये नेता अपने-अपने आकाओं के पास चक्कर लगाने लगे हैं। इन नेताओं में कई सांसद व विधायक और पूर्व सांसद व पूर्व विधायक शामिल हैं। केंद्रीय नेतृत्व संगठनात्मक जरूरतों और चुनावी रणनीतियों के आधार पर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed