फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sealing: traders to protest against sealing drive at ramlila maidan

सीलिंग: आज फिर दिल्ली बंद, व्यापारी निकालेंगे रामलीला मैदान में महारैली

Wed, 28 Mar 2018 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Mar 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
sealing: traders to protest against sealing drive at ramlila maidan
sealing in delhi - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारी संगठन मंगलवार को दिल्ली बंद करेंगे। कामकाज छोड़कर रामलीला मैदान में एकत्रित होंगे। यहां उनके अधिकारों को लेकर व्यापारी संगठनों ने महारैली का आयोजन किया है।

विज्ञापन


उन्होंने सीलिंग के विरोध में दिल्ली बंद के चलते अपने बच्चों को भी स्कूल नहीं भेजने का ऐलान किया है।  महारैली का समस्त राजनीतिक दलों ने समर्थन करने का ऐलान किया है। ऐसे में सीलिंग के विरोध में बुधवार को करीब आठ लाख दुकानें और ढाई हजार बाजार बंद रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


राजधानी के समस्त व्यापारी संगठनों ने दिल्ली बंद और महारैली को सफल बनाने के लिए कमर कसी हुई है। उन्होंने दिल्ली को 11 जोन में बांटते हुए 11 टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये टीमें अपने-अपने जोन के हर ट्रेड एसोसिएशन से संपर्क कर उनको महारैली में लेकर आएंगे। दरअसल, व्यापरी संगठनों का मानना है कि केंद्र सरकार सीलिंग कार्रवाई रोकने के लिए अध्यादेश या फिर विधेयक लाने के पक्ष में दिखाई नहीं दे रही है।

इसके कारण बुधवार को दिल्ली बंद और रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया है। महारैली में व्यापारियों को बाजारों से लाने के लिए लगभग साढ़े चार सौ बसों की व्यवस्था की है।

व्यापारियों के प्रमुख संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि महारैली को भले ही समस्त राजनीतिक दल समर्थन दे रहे हैं। इसके बावजूद महारैली पूरी तरह गैर राजनैतिक होगी।

किसी भी राजनीतिक दल को रैली में नहीं बुलाया गया है। रैली में व्यापारी केंद्र एवं दिल्ली सरकार से सीलिंग को रोकने की पुरजोर मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अध्यादेश या फिर विधेयक लाकर सीलिंग पर कम से कम एक वर्ष के लिए रोक लगानी चाहिए। 

सीलिंग के विरोध में ये बाजार बंद रहेंगे

चांदनी चौक, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, कनॉट प्लेस, गांधी नगर, लक्ष्मी नगर, अशोक विहार, राजौरी गार्डन, लाजपत नगर, ग्रेटर कैलाश, साउथ एक्स, सरोजिनी नगर, कमला नगर, नया बाजार, भागीरथ प्लेस, लाजपतराय मार्केट, कश्मीरी गेट, प्रीत विहार, शाहदरा, कृष्णा नगर, जनकपुरी, तिलक नगर, मॉडल टाउन, करोल बाग आदि। 

सभी दलों ने  दिल्ली बंद व रैली का समर्थन किया 
राजधानी में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों के दिल्ली बंद और रामलीला मैदान में उनकी हो रही महारैली का सभी राजनीतिक दलों ने समर्थन करने का ऐलान किया है।

भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, एनसीपी ने महारैली में अपने व्यापारिक संगठनों को पूरे दल बल के साथ शिरकत करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा उनको व्यापारियों के लिए हर संभव सुविधा मुहैया कराने का फरमान दिया है। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि महारैली में पार्टी के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों से व्यापारियों को एकत्रित कर रामलीला मैदान पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed