फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Following the CM's ultimatum regarding the Jasola incident, the JE was suspended within an hour, though no trace of the child has been found.

Delhi NCR News: जसोला हादसे में सीएम के अल्टीमेटम से घंटे भर में जेई सस्पेंड, बच्चे का सुराग नहीं मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
खुले नाले में गिरे 15 वर्षीय मिथुन का तीसरे दिन भी सुराग नहीं, एनडीआरएफ का रेस्क्यू जारी
विज्ञापन

लापरवाही पर सीएम रेखा गुप्ता ने मुख्य सचिव को दिया एक घंटे का अल्टीमेटम, जेई अनुज कुमार तत्काल निलंबित

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जसोला में खुले नाले में गिरे 15 वर्षीय मिथुन का सोमवार को तीसरे दिन भी सुराग नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त रुख अपनाया। घटना पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मुख्य सचिव को एक घंटे के भीतर जिम्मेदार अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया। इसके तुरंत बाद एमसीडी ने लाजपत नगर दक्षिण-पूर्वी जोन के जूनियर इंजीनियर अनुज कुमार को काम में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उधर, शनिवार से जारी तलाश के बावजूद बच्चे का पता नहीं चल सका है।

15 वर्षीय मिथुन शनिवार को कटी पतंग के पीछे भागते समय खुले नाले में गिर गया था। हादसे के बाद से एनडीआरएफ समेत कई एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं। सोमवार तक अभियान जारी रहा, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। उनका सवाल है कि जिस खुले नाले ने एक बच्चे की जान खतरे में डाल दी, उसे पहले ही सुरक्षित क्यों नहीं किया गया। मिथुन के परिजनों का आरोप है कि रेस्क्यू टीमों की ओर से तलाश में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई। इसी बेबसी में बच्चे के पिता अवधेश खुद नाले के तेज और गंदे पानी में उतर गए और अपने बेटे को तलाशने की कोशिश की। हालांकि, एनडीआरएफ का कहना है कि तेज बहाव और आसपास घनी झाड़ियों के कारण बचाव अभियान में मुश्किल आ रही है।
विज्ञापन


एक घंटे में कार्रवाई का आदेश
मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख और नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्य सचिव को जिम्मेदारी तय कर एक घंटे के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद लाजपत नगर के उपायुक्त डॉ. सचिन गुप्ता ने जेई अनुज कुमार के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमति स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे
निलंबन आदेश के मुताबिक, अनुज कुमार का मुख्यालय अधिशासी अभियंता कार्यालय रहेगा। उन्हें सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना स्टेशन छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। कार्रवाई के जरिए एमसीडी स्तर पर जिम्मेदारी तय करने का संदेश दिया गया है।


तीसरे दिन भी जारी रहा रेस्क्यू
शनिवार दोपहर हादसे के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन सोमवार तक जारी रहा। एनडीआरएफ की टीम पानी के तेज बहाव और झाड़ियों के बीच बच्चे की तलाश कर रही है। परिवार और स्थानीय लोग अब भी मिथुन के मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। हादसे ने खुले नालों की सुरक्षा और नगर निकायों की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed