फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sealing : press conference of hardeep singh puri

सीलिंग : व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत, हरदीप सिंह पुरी ने किया ये ऐलान

Thu, 01 Feb 2018 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Feb 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
sealing : press conference of hardeep singh puri
sealing

दिल्ली के व्यापारियों पर सीलिंग के गहराए संकट के बादल छंटने की उम्मीद बंधी है। केंद्र सरकार व डीडीए ने इसके लिए मास्टर प्लान-2021 में संशोधन की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली के रिहायशी, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों के एफएआर को बढ़ाने के साथ एकरूपता लाई जाएगी। वहीं, कनवर्जन चार्ज व जुर्माने में भी कमी लाने की योजना है।
विज्ञापन


दिलचस्प यह कि तत्काल राहत दिलाने के लिए संशोधन से पहले आम लोगों की राय लेने की पहले से तय समय सीमा को 45 दिन से घटाकर तीन दिन कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इससे अगले दस दिनों में दिल्ली में सीलिंग बंद हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर प्लान में संशोधन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है

sealing : press conference of hardeep singh puri
sealing - फोटो : vivek nigam

बुधवार शाम मीडिया से बातचीत में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि सीलिंग का ठोस व स्थायी समाधान निकालने के लिए पिछले एक हफ्ते में उपराज्यपाल, डीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों समेत सभी हितधारकों के साथ खुद उनकी बैठक हुई है।

इसके बाद मास्टर प्लान में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। दो फरवरी को डीडीए की बोर्ड बैठक में इसके मंजूर होने की उम्मीद है।

पुरी ने बताया कि अभी डीडीए की बोर्ड बैठक होनी है। प्रस्ताव वहीं से मंजूर होगा। ऐसे में इसकी डिटेल में जाना उपयुक्त नहीं होगा। फिर भी, मोटे तौर पर दुकान के साथ बनी रिहायशी इमारतों, व्यावसायिक कांप्लेक्स, सड़क व गली, स्थानीय बाजारों, आवासीय इलाकों के एफएआर में एकरूपता लाई जाएगी।

कनवर्जन चार्ज कम होगा

sealing : press conference of hardeep singh puri
sealing - फोटो : vivek nigam

वहीं, एफएआर को बढ़ाने की भी योजना है। बेसमेंट में भी व्यावसायिक गतिविधियों का इजाजत मिलेगी। दूसरी तरफ दुकान वाली आवासीय इमारतों में बगैर रजिस्ट्रेशन काम करने वालों पर लगाई गई पेनल्टी में कमी करने के साथ कनवर्जन चार्ज भी कम होगा।

हालांकि, सूत्रों की मानें तो मौजूदा 180 के एफएआर को करीब डेढ़ गुना किया जा सकता है। वहीं, दस गुना कनवर्जन चार्ज के सिर्फ दो गुना होने की भी उम्मीद है।

पुरी ने बताया कि दिल्ली के कारोबारी फिलवक्त सीलिंग से डरे हैं। ऐसे में फैसला लिया गया है कि मास्टर प्लान में संशोधन करने से पहले लोगों की राय लेने का पहले से तय 45 दिन का वक्त तीन दिन कर दिया जाए।

डीडीए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करेगी

sealing : press conference of hardeep singh puri
sealing - फोटो : vivek nigam

इसमें मिले सुझावों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद डीडीए सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर करेगी। इससे कारोबारियों को तत्काल राहत मिलेगी।

हालांकि, पुरी ने जोर देते हुए कहा कि सीलिंग सुप्रीम कोर्ट के  निर्देशों पर बनी कमेटी की निगरानी में चल रही है। वहीं, वह किसी पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगा रहे हैं। उनकी कोशिश समस्या का स्थायी समाधान देने की है। 

पुरी के ऐलान पर आप की प्रतिक्रिया

sealing : press conference of hardeep singh puri
aap and bjp

पुरी के ऐलान पर आम आदमी पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी पिछले दो महीने से कह रही है कि सीलिंग को रोकने की ताकत केंद्र सरकार के पास है।

लेकिन भाजपा दिल्लीवासियों को गुमराह कर रही है। बुधवार के पुरी के ऐलान से दूध का दूध व पानी का पानी हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed