{"_id":"0619708f0ae6edfb58fdd078d4ecdcfd","slug":"sealing-drive-in-faridabad-18-room-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक कॉलोनी में दूसरे दिन भी 18 कमरे सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक कॉलोनी में दूसरे दिन भी 18 कमरे सील
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 30 Apr 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी (सेक्टर-49) के स्टिल्ड पार्किंग एरिया में बनाए गए कमरों की सीलिंग बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन 18 कमरों को सील किया गया। गौरतलब है कि दो दिन में 38 कमरे सील किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते के एसडीओ ओपी मोर, जेई रणवीर सिंह, जगदीश अरोड़ा व प्रेम कुमार की टीम बुधवार सुबह सैनिक कॉलोनी पहुंची और फ्लैटों के स्टिल्ड पार्किंग एरिया में बने 18 कमरों को सील कर दिया। मोर ने बताया कि हरियाणा बिल्डिंग बायलॉज के तहत सरकार ने बिल्डरों को फ्लैट में रहने वाले लोगों की गाड़ियों की पार्किंग के लिए ग्राउंड फ्लोर पर जगह छोड़ने को कहा है।
विज्ञापन
यह व्यवस्था वर्ष 2009 से लागू है। उनका कहना है कि बिल्डरों ने पहले तो पार्किंग की व्यवस्था कर दी, बाद में वहां दो-दो रूम सेट बनाकर उन्हें छह लाख से 10 लाख रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सैनिक कॉलोनी में बने फ्लैटों में करीब 75 ऐसे कमरों की पहचान की गई है। इन सब पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अगले हफ्ते से यहां तोड़फोड़ की भी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले सैनिक कॉलोनी में ही मंगलवार को भी ऐसे ही 20 कमरों को सील कर दिया गया था। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते के एसडीओ ओपी मोर ने बताया कि निगम क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में लोगों ने तीन-तीन मंजिला मकान बनाया हुआ है। हरियाणा म्युनिसिपल एक्ट के तहत उन्हें पार्किंग के लिए जगह छोड़ना चाहिए था, ताकि तीनों मंजिलों पर रहने वालों को पार्किंग की समस्या न हो। उन्होंने बताया कि यहां बड़ी संख्या में लोगों ने पार्किंग की जगह को खत्म कर दो-दो कमरे बनाकर बेच दिए हैं। ऐसे में अब गाड़ियां सड़क पर खड़ी होने लगी हैं जिससे जाम लगता है।
निगम को इस बात की शिकायत मिली। जांच करने पर शिकायत सही पाई गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह तोड़फोड़ दस्ते की टीम सैनिक कालोनी पहुंची और अवैध रूप से बने कमरों को सील कर दिया।