{"_id":"999612f9069523bf43a8cbacc4af5c7b","slug":"sealing-action-on-non-taxpayers","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो 28 के बाद सील हो जाएगी प्रॉपर्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो 28 के बाद सील हो जाएगी प्रॉपर्टी
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 23 Feb 2014 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद नगर निगम की ओर से समय देने के बावजूद जिन लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा किया उनकी प्रॉपर्टी पर सीलिंग की तलवार का लटकने लगी है। क्योंकि नगर निगम अधिकारियों ने 28 फरवरी के बाद सीलिंग अभियान चलाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
पिछले दिनों राज्य सरकार ने नई पॉलिसी के तहत प्रॉपर्टी टैक्स का निर्धारण कर अधिसूचना जारी की थी।
जिसके अनुसार 300 वर्ग गज के प्लाट पर निर्मित भूतल भवन का टैक्स एक रुपये प्रति वर्ग गज, 301 से 500 वर्गगज तक चार रुपये प्रति वर्ग गज, 500 से 1000 वर्ग गज तक पर छह रुपये प्रतिवर्ग गज, 1001 से 2 एकड़ तक के प्लाट पर सात रुपये प्रति वर्ग गज तथा दो एकड़ से अधिक के प्लाट पर बने मकान पर 10 रुपये प्रति वर्ग का टैक्स वसूल का प्रवधान किया गया है।
विज्ञापन
सरकार ने इसमें 10 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से छूट देने की भी घोषणा की है। निगम प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अब तक एक दर्जन से अधिक बार तिथि में परिवर्तन कर चुका है। लेकिन अभी तक अपेक्षा के अनुरूप टैक्स जमा नहीं कराया जा सका है। वहीं राज्य सरकार ने एक बार फिर तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया है।
विज्ञापन
निगम के क्षेत्रीयकर अधिकारी बलबीर पंवार ने बताया कि 28 फरवरी के बाद उन लोगों की सूची तैयार की जाएगी। जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया है। ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। जवाब न मिलने और टैक्स जमा न करने की सूरत पर सीलिंग की कार्रवाई होगी।
घर-घर चल रहा है अभियान
वसूली को लेकर नगर निगम घर-घर अभियान चला रहा है। ताकि लोगों शत-प्रतिशत टैक्स जमा कराया जा सके। निगम के कर्मचारी घरों पर जाकर लोगों से सेल्फ असेसमेंट का फार्म भरा कर टैक्स वसूली कर रहे है। अभी तक 50 करोड़ रुपये की ही वसूली सकी है।