{"_id":"576290ff4f1c1b144311be3b","slug":"sdmc-iaunched-new-system-for-garbase-disposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने की नई शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने की नई शुरूआत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Jun 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
demo pick
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने बुधवार को कचरा निस्तारण के लिए एक नई योजना लॉन्च की है। इस योजना के तहत कचरे को आसानी से इकट्ठा कर उसे ले जाकर उसका पूर्ण रूप से निपटान किया जा सके।
विज्ञापन
नई प्रणाली के शुरू होने से निगम को आशा है कि इससे कचरे का कुशल रूप से संग्रह, रिसाइकलिंग और निपटान किया जा सकेगा। इस योजना के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन जगहों पर पहले से ही कचरा जमा है, वहां और कूड़ा इकट्ठा ना हो।
विज्ञापन
निगम कर्मियों के अनुसार, इस योजना में ऑटोमेटेड मॉनिटरिंग सिस्टम के अलावा, 480 आधुनिक वाहनों को कूड़ा इकट्ठा करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि सड़कों पर कहीं भी कूड़ा ना गिरे।
विज्ञापन
यह प्रणाली सबसे पहले निगम के मध्य क्षेत्र में लागू की जाएगी,और अगर यह सफल होती है तो ये अन्य क्षेत्रों में भी लागू होगी।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि एसडीएमसी ने यह प्रणाली स्वच्छ भारत अभियान की एक कड़ी के रूप में ही लागू की है। जिससे दक्षिणी दिल्ली को कचरा मुक्त, प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ और हरा-भरा रखा जा सके। निगम अधिकारियों ने बताया कि इस प्रणाली के अंतर्गत जो कूड़ा इकट्ठा किया जाएगा उसे एक व्यवस्थित ढंग से कचरा भराव के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा।