{"_id":"5db0ec4b8ebc3e93c02b1f89","slug":"sdmc-fine-vegas-mall-nbcc-and-uppal-hotel-five-lakh-each-voilating-ngt-act-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दक्षिणी नगर निगम ने वेगास मॉल, एनबीसीसी, उप्पल होटल पर 5-5 लाख जुर्माना लगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दक्षिणी नगर निगम ने वेगास मॉल, एनबीसीसी, उप्पल होटल पर 5-5 लाख जुर्माना लगाया
Thu, 24 Oct 2019 05:41 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 24 Oct 2019 05:41 AM IST
विज्ञापन
delhi mcd
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायु के खिलाफ सख्ती बरतते हुए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने बुधवार को एनजीटी एक्ट और डीएमसी एक्ट का उल्लंघन करने पर वेगास मॉल, उप्पल होटल्स, एनबीसीसी और अहलूवालिया कांट्रेक्टर पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन
एसडीएमसी ने नजफगढ़ जोन में द्वारका सेक्टर 14 स्थित वेगास मॉल और द्वारका स्थित उप्पल होटल को वायु प्रदूषण फैलाने का दोषी पाया। नजफगढ़ में वायु प्रदूषण फैलाने पर 66 अन्य चालान किए गए। इनसे 15,20,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा वायु प्रदूषण फैलाने पर सीबीआई हाउसिंग, एनबीसीसी और अहलूवालिया कांट्रेक्टर पर 5-5 लाख का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
33 अन्य चालान कर 7,10,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। मध्य जोन में वायु प्रदूषण पर 196 चालान कर 6,90 लाख जुर्माना वसूला गया। अन्य 223 साइटों का भी निरीक्षण किया गया। पश्चिमी जोन में वायु प्रदूषण पर 10 चालान कर 45 हजार जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन