फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SDM hears 8 public grievances at resolution camp; directs officials to ensure time-bound disposal.

Delhi NCR News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं 8 जनशिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी पहल के तहत गुरुवार को नूंह लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम ने की। उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनकी गंभीरता से सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए गए।


एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं के साथ नियमित संवाद बनाए रखने तथा कार्रवाई की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि किसी मामले में तकनीकी या दस्तावेजी कारणों से विलंब हो तो संबंधित व्यक्ति को स्पष्ट रूप से इसकी जानकारी दी जाए। इस अवसर पर डीएसपी पृथ्वी सिंह, डीएफएससी सीमा शर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सीमा प्रसाद, जिला कल्याण अधिकारी अनिल दहिया, डीटीपी बिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed