फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SD Academy NSG defeated by 50 runs

NSG को हरा एसडी एकेडमी अगले राउंड में

Thu, 27 Mar 2014 07:59 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 27 Mar 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
SD Academy NSG defeated by 50 runs

गाजियाबाद क्रिकेट लीग में बुधवार को एसडी क्रिकेट एकेडमी 50 रन से जीतकर अगले राउंड में पहुंच गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसडी एकेडमी ने 184 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में एनएसजी एकेडमी की पूरी टीम 134 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन


नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में एसडी एकेडमी पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी। ओपनिंग खराब हुई। पहला विकेट विधाता का शून्य पर गिरा। इसके बाद बबलू और रवि ठाकुर ने पारी को संभाला।
विज्ञापन


बबलू ने 23 रन बनाए। रवि ठाकुर एक छोर से रन बनाते रहे। रवि ने सात चौके लगाकर 78 रन की पारी खेली। एसडी ने 184 रन बनाए। एनएसजी एकेडमी से क्षितिज ने शानदार गेंदबाजी की और पांच विकेट चटकाये। सुरेंद्र ने तीन विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य के जवाब में एनएसजी की भी शुरुआत निराशाजनक हुई। ओपनर अंकित सात रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद सरफराज भी एक रन पर आउट हो गए। सुरेंद्र और अंतरिक्ष ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट की साझेदारी में स्कोर को 105 रन तक पहुंचा दिया।


अंतरिक्ष ने 36 रन बनाए। सुरेंद्र ने आठ चौकों की मदद से 61 रन बनाए। बाद के बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। एनएसजी की पूरी टीम 134 रन पर ऑल आउट हो गई। विपक्षी टीम से सचिन ने चार और हेम लोहिया ने दो विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed