फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sculpture found damaged in Bahalolpur village of Noida

नोएडा: बहलोलपुर गांव में क्षतिग्रस्त मिली मूर्ति, जांच में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम

Mon, 21 Mar 2022 05:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Mar 2022 05:04 PM IST
सार

नोएडा सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में सोमवार को मूर्ति क्षतिग्रस्त मिलने की खबर से इलाके के लोग रोष में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
Sculpture found damaged in Bahalolpur village of Noida
मामले की पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से सटे नोएडा के गांव बहलोलपुर में सोमवार को मूर्ति क्षतिग्रस्त पाई गई है। इसकी खबर मिलते ही इलाके के लोग रोष में हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड के साथ जांच की है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस को सूचना मिली कि गांव बहलोलपुर में कुछ मूर्तियां क्षतिग्रस्त मिलीं हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की गई तो एक मूर्ति क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मौके पर कुछ खून भी पाया गया है जो किसी इंसान का लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह खून शीशा तोड़ते समय गिरा होगा। पुजारी रात के समय घर पर चले गए थे, जिसका फायदा उठाते हुए अराजक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed