{"_id":"6238626dea0a205b676731c1","slug":"sculpture-found-damaged-in-bahalolpur-village-of-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: बहलोलपुर गांव में क्षतिग्रस्त मिली मूर्ति, जांच में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: बहलोलपुर गांव में क्षतिग्रस्त मिली मूर्ति, जांच में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम
Mon, 21 Mar 2022 05:04 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 21 Mar 2022 05:04 PM IST
सार
नोएडा सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में सोमवार को मूर्ति क्षतिग्रस्त मिलने की खबर से इलाके के लोग रोष में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मामले की पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने की जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से सटे नोएडा के गांव बहलोलपुर में सोमवार को मूर्ति क्षतिग्रस्त पाई गई है। इसकी खबर मिलते ही इलाके के लोग रोष में हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड के साथ जांच की है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस को सूचना मिली कि गांव बहलोलपुर में कुछ मूर्तियां क्षतिग्रस्त मिलीं हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की गई तो एक मूर्ति क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मौके पर कुछ खून भी पाया गया है जो किसी इंसान का लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह खून शीशा तोड़ते समय गिरा होगा। पुजारी रात के समय घर पर चले गए थे, जिसका फायदा उठाते हुए अराजक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन