{"_id":"5e1cbe328ebc3e87c70de5c0","slug":"scuffle-with-haryana-police-who-come-to-arrest-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद से बदमाश को पकड़ने दिल्ली आई हरियाणा पुलिस, आरोपी के बेटे ने पीट-पीटकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद से बदमाश को पकड़ने दिल्ली आई हरियाणा पुलिस, आरोपी के बेटे ने पीट-पीटकर भगाया
Tue, 14 Jan 2020 12:30 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:30 AM IST
सार
- आरोपी को गिरफ्तार करने आई हरियाणा पुलिस के जवानों से मारपीट
- जींद में आरोपी पर दर्ज है खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला
- आरोपी के बेटे ने अपने साथियों संग पुलिसकर्मियों से की मारपीट
- पिता को हरियाणा ले गयी पुलिस, बेटे को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने हरियाणा के जींद शहर थाने से आई पुलिसकर्मियों से द्वारका नॉर्थ इलाके में मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब आरोपी को गिरफ्तार कर हरियाणा पुलिस ले जाने लगी तो उसके बेटे ने अपने साथियों संग पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और मारपीट की।
विज्ञापन
द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने आरोपी इकबाल के बेटे परवेज को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व पुलिसकर्मियों से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जबकि आरोपी को हरियाणा पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ककरौला डेयरी के पास रहने वाले इकबाल पर जींद के शहर थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है। रविवार को शहर थाने में तैनात एएसआई भगवत दयाल, हवलदार जितेंद्र और राजवीर निजी गाड़ी से आरोपी से पूछताछ करने के लिए दिल्ली आए थे।
विज्ञापन
इकबाल को हिरासत में लेने के बाद वह उसे पूछताछ के लिए द्वारका नार्थ थाने ले जा रहे थे। इसी दौरान इकबाल का बेटा परवेज अपने साथ कुछ अन्य लोगों को लेकर आया और पुलिसकर्मियों पर पिता को छोड़ने का दबाव डालने लगा।
पुलिसकर्मियों ने परवेज व अन्य लोगों को द्वारका नार्थ थाने आने के लिए कहा लेकिन वह जबरदस्ती इकबाल को छुड़ाने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पुलिसकर्मियों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले इकबाल के बेटे परवेज को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी वहां से फरार हो गए। एएसआई भगवत दयाल व हवलदार जितेंद्र को मारपीट के दौरान चोट लगी थी। दोनों पुलिस कर्मियों का डीडीयू अस्पताल में मेडिकल करवाया गया और फिर उनके बयान पर मामला दर्ज किया गया।