फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scuffle broke out between two groups of students during seminar on article370 in JNU

जेएनयू में अनुच्छेद 370 मुद्दे पर जितेंद्र सिंह बोले- कश्मीरियत को आगे बढ़ाने के लिए शोध की जरूरत

Thu, 03 Oct 2019 07:41 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 03 Oct 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Scuffle broke out between two groups of students during seminar on article370 in JNU
दो गुटों में हाथापाई - फोटो : ANI

जम्मू- कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से कश्मीरियत को कोई खतरा नहीं है। मोदी सरकार कश्मीरियत को बचाना और आगे बढ़ाना चाहती है। कश्मीरियत को आगे बढ़ाने के लिए शोध की बेहद जरूरत है। इसलिए मैं जेएनयू से आग्रह करता हूं कि वे कश्मीरियत को बढ़ाने पर आधारित शोध करें। ये बातें केंद्रीय मंत्री और उधमपुर के सांसद जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को जेएनयू में कहीं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से कैंपस में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू- कश्मीर में शांति और विकास विषय पर लेक्चर आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के दृढ़ निश्चय के चलते अनुच्छेद 370 हटाना संभव हो पाया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पांच  अगस्त के बाद बेशक थोड़ा कर्फ्यू जैसा माहौल था, लेकिन घाटी में अमन चैन कायम है। महिलाओं, युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए खास रोडमैप तैयार किया गया है। इसके अलावा एससी, एसटी और ओबीसी पर खास फोकस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग गलत जानकारियां देश और दुनिया तक पहुंच रहे हैं। अनुच्छेद 370 का फायदा कुछ परिवारों को था। इसी के आड़ में आतंकवाद फैल रहा था। हालांकि अब माहौल बदल गया है। केंद्रीय मंत्री ने करीब 45 मिनट तक छात्रों को नए कश्मीर और नए भारत की तस्वीर पेश की। 

एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठन आमने-सामने

ऑडिटोरियम के बाहर एक ओर एबीवीपी समर्थक हाथों में स्लोगन लेकर अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन कर रहे थे। इसके अलावा एबीवीपी समर्थकों ने जब वंदे मातरम, भारत माता की जय, मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए तो वामपंथी छात्र संगठन और जेएनयू छात्रसंघ ने अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध किया। वामपंथी छात्र संगठनों ने केद्र के खिलाफ नारे भी लगाए। इस दौरान जेएनयू छात्रसंघ ने मंत्री से कैंपस से लापता नजीब अहमद के मसले पर जवाब मांगा। एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठनों में विरोध होता रहा। छात्र संगठनों में थोड़ी झड़प भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed