फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Changes in the timings of trains bound for Jammu Tawi and Katra.

Delhi NCR News: जम्मू तवी और कटड़ा जाने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
18 और 19 अक्तूबर से प्रभावी होगी नई समय सारिणी, कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में बदलाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने जम्मू तवी और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के संशोधित समय 18 और 19 अक्तूबर से प्रभावी होंगे।
दिल्ली सराय रोहिल्ला से शहीद कैप्टन तुषार महाजन जाने वाली 22401 वातानुकूलित एक्सप्रेस के समय में 19 अक्तूबर से बदलाव होगा। ट्रेन जम्मू तवी स्टेशन पर अब सुबह 7:55 बजे पहुंचेगी और 8:05 बजे रवाना होगी। पहले इसके पहुंचने और प्रस्थान का समय क्रमश: 7:10 और 7:20 बजे था। शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर ट्रेन अब 9:40 बजे पहुंचेगी, जबकि पहले इसका समय 8:40 बजे था।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर नगर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रेस 18 अक्तूबर से जम्मू तवी 15 मिनट पहले पहुंचेगी। ट्रेन का नया आगमन समय 14:15 बजे और प्रस्थान समय 14:20 बजे होगा। पहले यह क्रमश: 14:30 और 14:35 बजे था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुणे जंक्शन से जम्मू तवी जाने वाली 11077 झेलम एक्सप्रेस अब 18 अक्तूबर से जम्मू तवी 10:00 बजे पहुंचेगी। पहले इसका आगमन समय 9:45 बजे था। कोलकाता टर्मिनल से जम्मू तवी जाने वाली 13151 एक्सप्रेस भी अब 9:05 बजे पहुंचेगी, जबकि पहले इसका समय 8:50 बजे था। इसके प्रस्थान समय में बदलाव नहीं किया गया है। बांद्रा टर्मिनस से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली 12471 सावरा एक्सप्रेस 18 अक्तूबर से जम्मू तवी 14:32 बजे पहुंचेगी और 14:37 बजे रवाना होगी। पहले इसके आगमन और प्रस्थान का समय 14:50 और 14:55 बजे था।

16031 अंडमान एक्सप्रेस का समय भी बदला
चेन्नई से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली 16031 अंडमान एक्सप्रेस भी 18 अक्तूबर से बदले समय पर चलेगी। जम्मू तवी पर इसका आगमन 8:32 बजे और प्रस्थान 8:42 बजे होगा। पहले यह 8:20 और 8:30 बजे पहुंचती-रवाना होती थी। शहीद कैप्टन तुषार महाजन पर इसका समय 9:43-9:45 बजे से बदलकर 10:36-10:38 बजे होगा। कटड़ा पहुंचने का समय भी 10:45 बजे से बढ़कर 11:50 बजे हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed