फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scuffle between BJP leaders at MP Ramveer Singh Bidhuri official residence

Delhi: सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के सरकारी आवास पर भाजपा नेताओं में हाथापाई, दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी

Thu, 19 Jun 2025 11:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 11:03 PM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच कई वर्षों से टकराव चल रहा था, जो सार्वजनिक मंच पर फूट पड़ा। पार्टी नेतृत्व ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और तत्काल प्रभाव से दोनों नेताओं को तलब कर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Scuffle between BJP leaders at MP Ramveer Singh Bidhuri official residence
रामवीर सिंह बिधूड़ी - फोटो : ANI

विस्तार

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के सरकारी आवास पर संवाददाता सम्मेलन के बाद दो नेताओं में जमकर कहासुनी और हाथापाई हो गई। यह घटना पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर गई। घटना के समय सांसद बिधूड़ी के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, विधायक कुलदीप सोलंकी, चंदन चौधरी व गजेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और मीडियाकर्मी मौजूद थे।

विज्ञापन

संवाददाता सम्मेलन समाप्त होने के कुछ देर बाद आप से भाजपा में शामिल हुए पार्षद उमेद सिंह फोगाट और महिला पार्षद अनिता सिंगल के पति सतपाल के बीच रंजिश को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच कई वर्षों से टकराव चल रहा था, जो सार्वजनिक मंच पर फूट पड़ा। पार्टी नेतृत्व ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और तत्काल प्रभाव से दोनों नेताओं को तलब कर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। 

विज्ञापन

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश नेतृत्व अब इस पूरे मामले की जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की भी संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed