फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Screening of film The Kerala Story held houseful

जेएनयू : 'द केरला स्टोरी' फिल्म की स्क्रीनिंग रही हाउसफुल, वामपंथी छात्र संगठनों ने किया विरोध

Tue, 02 May 2023 09:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 02 May 2023 09:52 PM IST
सार

जेएनयू कंन्वेंशन सेंटर में सैकड़ों छात्रों की मौजूदगी में फिल्म का सफलता पूर्वक प्रीमियम आयोजन किया गया। स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन, निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और अभिनेत्री अदा शर्मा भी जेएनयू कैंपस में मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Screening of film The Kerala Story held houseful
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में मंगलवार को ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म की प्रीमियम स्क्रीनिंग शांतिपूर्वक आयोजित हुई। विवेकानंद विचार मंच की ओर से आयोजित स्क्रीनिंग हाउसफुल रहा। हालांकि, वामपंथी छात्र संगठनों ने इसका विरोध भी किया था।

विज्ञापन


जेएनयू कंन्वेंशन सेंटर में सैकड़ों छात्रों की मौजूदगी में फिल्म का सफलता पूर्वक प्रीमियम आयोजन किया गया। स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन, निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और अभिनेत्री अदा शर्मा भी जेएनयू कैंपस में मौजूद रहीं। स्क्रीनिंग के बाद फिल्म की टीम से छात्रों ने फिल्म से संबंधित सवाल पूछे।

विज्ञापन

 

फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने बताया कि फिल्म बनाने के दौरान उन्हें काफी दिक्कतें हुईं। फिल्म में केरल से करीब 32000 लड़कियों के लापता होने की कहानी दिखाई गई है। लेकिन असल में यह आंकड़ा 50000 से भी ऊपर है। वहीं, फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने बताया की उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की ओर से भी सहयोग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed