फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scooty of three teenagers out for a walk in Delhi collides with divider two died

दर्दनाक: घूमने निकले तीन किशोरों की स्कूटी डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, एक नाबालिग की हालत नाजुक

Sun, 11 Feb 2024 10:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 11 Feb 2024 10:13 PM IST
सार

हादसे के समय तीनों ने हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस को पता चला है कि तीनों तुर्कमान गेट से चांदनी चौक गए थे। वहां से लौटते समय कबूतर मार्केट के सामने स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन
Scooty of three teenagers out for a walk in Delhi collides with divider two died
मोहम्मद ज़ैद और मोहम्मद अब्दुल्लाह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में स्कूटी पर घूमने निकले तीन किशोर हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मोहम्मद अब्दुल्लाह (17) और मोहम्मद जैद (16) की मौत हो गई, जबकि सिर में चोट लगने की वजह से तौहीद (16) बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर अब्दुल्लाह और जैद के शव परिवार के हवाले कर दिए। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि जिस स्कूटी पर हादसा हुआ वह लक्ष्मी नगर से चोरी हुई थी। जांच की जा रही है कि स्कूटी नाबालिगों के पास कैसे आई। बताया जा रहा है कि तीनों करीब 90-100 की स्पीड पर स्कूटी चलाकर स्टंट कर रहे थे। पुलिस को घटना का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अब्दुल्लाह और जैद परिवार के साथ तुर्कमान गेट, मोहल्ला कब्रिस्तान में रहते थे, जबकि तौहीद तुर्कमान गेट के बुलबुलीखाना में रहता है। तीनों के परिजन बावर्ची हैं और करीबी रिश्तेदार हैं। शनिवार रात को एक रिश्तेदार के बेटे जुहेब का वलीमा था। उसका इंतजाम डिलाइट सिनेमा के पास मलिक हॉल में किया गया था। तीनों रात को अपने-अपने परिवारों के साथ वहां मौजूद थे।

इस बीच रात करीब 12:50 बजे तौहीद अपनी स्कूटी पर घूमने जाने की बात कहकर अब्दुल्ला और जैद को लेकर निकल गया। परिजन शादी में व्यस्त रहे। इस बीच 1:30 बजे परिजनों को एलएनजेपी अस्पताल से हादसे की खबर मिली। जैद की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब्दुल्लाह ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ा। तौहीद के सिर में गंभीर चोट लगी हैं। हादसे के समय तीनों ने हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस को पता चला है कि तीनों तुर्कमान गेट से चांदनी चौक गए थे। वहां से लौटते समय कबूतर मार्केट के सामने स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय तौहीद स्कूटी चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed