{"_id":"a03401a5e2577369fbcb985fbc41bf21","slug":"science-show-in-pragati-maidan-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगति मैदान में दिखेगी बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगति मैदान में दिखेगी बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Oct 2014 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगति मैदान में सोमवार से छात्रों की प्रतिभा देखने को मिलेगी। विज्ञान प्रदर्शनी में तीन दिन तक देशभर के बाल वैज्ञानिक अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी का आयोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय कर रहा है।
विज्ञापन
इसका उद्घाटन कैबिनेट सचिव करेंगे। आयोजकों के मुताबिक, प्रदर्शनी में देश भर के करीब 900 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। हॉल नंबर 8-12 के बीच बच्चों के प्रोजेक्ट का प्रदर्शन होगा। इन्हें छात्रों ने एक साल के भीतर विकसित किया है। आखिर में बेहतर प्रोजेक्ट बनाने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन