फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Science center in gurgaon

ये अनोखा साइंस सेंटर बस उनके लिए...

Thu, 16 Jan 2014 03:19 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 16 Jan 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
Science center in gurgaon

शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को साइंस के बेहतर कंटेंट और गुणात्मक शिक्षा देने के लिए साइंस सेंटर खोला गया है। जिसमें हर वर्ग के बच्चे विज्ञान की तकनीक को प्रयोगात्मक तरीके से समझ सकेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए छात्रों को नि:शुल्क सुविधा दी जायेगी। इससे पहले नोएडा में यह प्रयोग किया गया है। शहर में पहली बार गरीब बच्चों के लिए यह सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन


कारगिल इंडिया ने यूनाईटेड ऑफ दिल्ली और अगस्त्य फाउंडेशन के साथ मिलकर गुड़गांव में बच्चों के लिए सेक्टर चार-सात के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहला साइंस सेंटर खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: CAT टॉपर अनिरुद्ध ने बताया सक्सेस का सीक्रेट!

यह सेंटर एक रिसोर्स बैंक और एक टीचर ट्रेनिंग सेंटर के रूप में कार्य करेगा। जो प्रतिवर्ष 10 हजार से अधिक छात्रों को साइंस की गुणात्मक शिक्षा प्रदान करेगा। सेंटर में साइंस के तीनों विषय भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान से संबंधित प्रयोगात्मक गतिविधियां संचालित होंगी।


इसमें छठीं से 10वीं तक के बच्चे स्टडी कर सकेंगे। कारगिल इंडिया के चेयरमैन सिराज चौधरी ने बताया कि सेंटर छात्रों के साथ-साथ अध्यापकों को भी साइंस, ईकॉलॉजी और मैथमेटिक्स के सिद्धांतों को पढ़ाने और सिखाने में मदद करेगा।

बुधवार को सेंटर का उद्घाटन पब्लिक इनफॉर्मेशन इप्फ्रास्ट्रक्चर एवं इनोवेशन पर भारत के प्रधानमंत्री के सलाहकार सैम पित्रोदा ने किया। इस मौके पर अगस्त्य फाउंडेशन के एमडी थियागराजन मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed