फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Schools will set the security group

स्कूलों के लिए गठित होंगे सुरक्षा समूह

Mon, 19 Jan 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला/निशा ठाकुर
अमर उजाला/निशा ठाकुर Updated Mon, 19 Jan 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
Schools will set the security group

पाकिस्तान में स्कूल पर हुए आतंकी हमले के बाद यूपी सरकार ने अपने स्कूलों को सुरक्षित करने के लिए अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


गृह सचिव ने प्रत्येक क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर स्कूलों के लिए सुरक्षा समूह गठित करने के  निर्देश दिए हैं। इन समूहों के माध्यम से सरकारी और निजी स्कूलों की निगरानी की जाएगी।

समूहों की कमान एसएसपी खुद संभालेंगे। डीआईओएस राज सिंह यादव ने कहा कि पेशावर में स्कूल पर हुए आतंकी हमले के बाद से प्रत्येक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को सचेत रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही अभिभावक संगठन और सुरक्षा बल की माह में एक बार बैठक बुलाई जाएगी। इससे दोनों के बीच सामंजस्य बना रहेगा और छात्रों की गतिविधियों पर भी चर्चा होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समूह में उपाध्यक्ष पद पर स्कूल प्रबंधन कमेटी का अध्यक्ष, सचिव पद पर क्षेत्र का संबंधित एसओ और संयुक्त सचिव पद पर बीट के सिपाही को नियुक्त किया जाएगा।

सुरक्षा समूह की जिम्मेदारियां
- स्कूलों के आस-पास से मादक पदार्थ की दुकानों को हटाना
- स्कूलों के इर्द-गिर्द अजनबी व्यक्ति नजर आने पर उससे पूछताछ
- समय से पहले स्कूल से बाहर जाने वाले छात्रों की गतिविधियों पर नजर
- समय-समय पर छात्रों के लिए सेल्फ डिफेंस क्लास आयोजित करना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed