{"_id":"5b5773234f1c1b43748b6c83","slug":"schools-will-not-be-able-to-fill-the-children-too-much-in-van","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन में बच्चों को ठूंस कर नहीं ले जा सकेंगे, शिक्षा निदेशालय ने जारी की सेफ्टी गाइडलाइंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वैन में बच्चों को ठूंस कर नहीं ले जा सकेंगे, शिक्षा निदेशालय ने जारी की सेफ्टी गाइडलाइंस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्कूल वैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब स्कूलों की बसों व वैन में बच्चों को ठूंस कर नहीं ले जाया जा सकेगा। वैन में बच्चों को ठूंस-ठूंस कर भरने पर सख्ती होगी और स्कूलों को इसकी नियमित जांच करनी होगी। दरअसल शिक्षा निदेशालय ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सेफ्टी गाइडलाइंस जारी की हैं। इस गाइडलाइंस का पालन सभी स्कूलों को करना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के, सरकारी सहायता प्राप्त व गैर सहायता प्राप्त पब्लिक स्कूलों के बाहर देखने में आता है कि बसों व वैन में जरूरत से ज्यादा बच्चों को बिठाया जाता है। ऐसे में अब शिक्षा निदेशालय गाइडलाइंस लेकर आया है। गाइडलाइंस में स्पष्ट किया गया है कि स्कूल यह सुनिश्चित करें कि बच्चे केवल मान्य वाहनों में स्कूल से घर व घर से स्कूल जाएं। स्कूल यह भी देखेंगे कि वाहन पूरी तरह से सुरक्षित हो और वह यातायात के नियमों का पालन करें। स्कूल वाहनों के स्टॉफ का पहचान पत्र दिल्ली पुलिस से सत्यापित कराना होगा।
विज्ञापन
गाइडलाइंस में कहा गया है कि जिन बसों व वैन में छात्राएं हो उनमें महिला कर्मचारी होना अनिवार्य है। यदि स्कूल बच्चों को शहर से बाहर लेकर जा रहा है तो इस संबंध में उसे अभिभावकों से बात करना जरूरी होगा। टूर के दौरान दो छात्रों पर एक शिक्षक जरूरी होगा। यदि अभिभावक बच्चे के लिए प्राइवेट वाहन लगाते हैं तो उसके चालक की जांच करना भी स्कूल के लिए जरूरी है। सुरक्षा के लिए स्कूल प्रिंसिपल को प्रत्येक छह माह में प्राइवेट वाहनों के साथ इस्तेमाल को लेकर अभिभावकों के साथ एक बैठक भी करनी होगी। इसके साथ यह भी सुनिश्चित करना होगा कि इन वाहनों में स्कूली छात्रों के लिए एक रजिस्टर भी हो।
विज्ञापन