फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Schools taking donations in Delhi nursery admission will be fined

Delhi Nursery Admission: शिक्षा निदेशालय के निर्देश, डोनेशन लेने वाले स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 28 Nov 2023 08:06 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 08:06 AM IST
सार

Delhi Nursery Admission: दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि शिकायत मिलने पर स्कूल प्रबंधन की जांच की जाएगी। जांच साबित होने के बाद स्कूल प्रबंधन को कैपिटेशन फीस का 10 गुना जुर्माना देना होगा।

विज्ञापन
Schools taking donations in Delhi nursery admission will be fined
दिल्ली स्कूल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Delhi Nursery Admission: दिल्ली के निजी स्कूलों में दाखिला के नाम पर डोनेशन वसूलने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि शिकायत मिलने पर स्कूल प्रबंधन की जांच की जाएगी। जांच साबित होने के बाद स्कूल प्रबंधन को कैपिटेशन फीस का 10 गुना जुर्माना देना होगा। निदेशालय ने कहा कि स्कूलों को नियमों का पालन करना होगा और सुचारू रूप से छात्रों का दाखिला करना होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, कई ऐसे स्कूल हैं, दाखिले के लिए अभिभावक के ऊपर डोनेशन देने का दबाव बनाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया है। इसका मकसद छात्रों के दाखिले में अभिभावकों को डोनेशन लेने वाले स्कूलों से बचाना है। छात्र के दाखिले के लिए अगर कोई स्कूल अभिभावको पर डोनेशन देने का दबाव बनाता है तो वह इसकी शिकायत ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड़ से कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन माध्यम से शिकायत करने के लिए अभिभावको को निदेशालय की वेबसाइट edudel.nic.in के ''ग्रीवांस रिड्रेसल सेल और मॉनिटरिंग सिस्टम'' हेड पर जाना होगा। अभिभावक दाखिला संबंधित किसी भी तरह की समस्या की शिकायत पोर्टल पर कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन माध्यम से शिकायत करने के लिए उन्हें अपने जिले के डीडीई ऑफिस जाकर शिकायत करनी होगी।

विज्ञापन

200 से अधिक स्कूलों ने जारी नहीं किए मानदंड
नर्सरी दाखिले प्रक्रिया को शुरू हुए एक हफ्ता होने वाला है, ऐसे में 1731 निजी स्कूलों में से 220 स्कूलों ने अब तक मानदंड जारी नहीं किए हैं। निदेशालय ने शुक्रवार तक सभी स्कूलों को वेबसाइट पर जाकर मानदंड जारी करने के लिए कहा था। लेकिन कई स्कूलों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस पर निदेशालय ने नाराजगी जाहिर की और कहा है कि उनके यहां नर्सरी दाखिला प्रक्रिया रोक दी जाएगी। ज्यादातर स्कूल अपने-अपने दाखिला मानदंड तय कर चुके हैं। इसके लिए नेबरहुड को सबसे ज्यादा प्राथमिकता स्कूलों ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed