फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School van driver killed in Ghaziabad

यूपी: स्कूल वैन चालक का एलानिया कत्ल, गोलियों से भूना, प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या

Sun, 04 Aug 2019 12:02 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Aug 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
School van driver killed in Ghaziabad
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना इलाके के मिसलगढ़ी आकाश नगर में शनिवार सुबह स्कूली वैन के चालक का एलानिया कत्ल कर दिया गया। बाइक सवार दो लोगों ने उस पर गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतारा। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग सामने आ रहा है। 
विज्ञापन


मृतक चचेरे भाई ने महिला के पति व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मूलरूप से थाना बीबीनगर, बुलंदशहर के गांव भैंसा खुर निवासी जितेंद्र (25) पुत्र ओम प्रकाश कई वर्षों से मसूरी थाना क्षेत्र के मिसलगढ़ी आकाश नगर में रह रहा था। 
विज्ञापन


वह क्षेत्र के ही डीएसपी स्कूल में ड्राइवर की नौकरी करता था। शनिवार सुबह सात बजे वह स्कूल से वैन लेकर बच्चों को लेने जा रहा था। आकाश नगर में रफीकाबाद रेलवे लाइन के किनारे पहुंचने पर बाइक पर आए दो लोगों ने वैन के टायर में गोली मारकर उसे रुकवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपियों ने देशी रिवॉल्वर से दो सिर और एक छाती में गोली मार दी। जितेंद्र की मौत की पुष्टि होने पर आरोपी मौकेसे फरार हो गए।

मृतक ने अपने घर में रखे हुए थे आरोपी की पत्नी-बच्चे

घटना की सूचना पर एसपी देहात नीरज कुमार जादौन और सीओ सदर प्रभात कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जितेंद्र के परिजनों ने आकाश नगर निवासी स्टेशनरी विक्रेता राजीव पुत्र रमेशचंद पर हत्या का आरोप लगाया। 

पुलिस के मुताबिक राजीव की पत्नी मंजू का राजीव से विवाद हो गया था जिसके चलते वह दोनों बच्चों के साथ जितेंद्र के घर पर रह रही थी।

पहले आरोपी की ही गाड़ी चलाता था जितेंद्र
पुलिस के मुताबिक पहले जितेंद्र छह भाईयों में दूसरे नंबर का था। वह पहले राजीव की गाड़ी ही चलाता था। पत्नी से अवैध संबंधों का आरोप लगाकर करीब तीन साल पहले राजीव ने जितेंद्र को नौकरी से हटा दिया था।

इसके बाद जितेंद्र ने खुद की वैन खरीदकर डीएसपी हायर सेकेंडरी स्कूल में लगा ली। करीब सात माह पहले राजीव ने जितेंद्र को पकड़वा दिया था, लेकिन राजीव की पत्नी उसे छुड़ाकर ले आई थी।

जो धमकी दी, वह पूरी कर दी

राजीव का स्टेशनरी का काम ठप हो गया था। उसने मकान पर लोन भी ले लिया था। चुका न पाने पर बैंक ने मकान पर सील लगा दी। राजीव की पत्नी ने मकान का सौदा आठ लाख रुपये में कर दिया था, जिसका राजीव ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

जिसके चलते राजीव की पत्नी अपने बेटी-बेटा को लेकर जितेंद्र के साथ रहने लगी थी। मृतक के परिजनों का कहना है कि पत्नी-बच्चों के जितेंद्र के घर जाने के बाद राजीव ने जितेंद्र को निपटाने की धमकी दी थी। परिजनों ने कहा कि राजीव ने अपनी धमकी को पूरा कर दिया।

प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक के परिजनों ने एक नामजद सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed