फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School van crushed innocent, death

स्कूल वैन ने खेल रहे मासूम छात्र को कुचला, मौत

Tue, 12 Jan 2016 02:47 AM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
School van crushed innocent, death

थाना सेक्टर-49 अंतर्गत तेज रफ्तार स्कूल वैन ने घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वैन की रफ्तार तेज कर भागने लगा।

थोड़ी ही दूर पर वैन की एक कार से टक्कर हो गई। यहां मौजूद लोगों ने चालक को दबोच लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी वैन चालक को सेक्टर-49 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सेक्टर-49 थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे सन्नी (5) होशियारपुर में घर के बाहर खेल रहा था। बच्चों को लेकर के एक निजी स्कूल की वैन तेज रफ्तार से आ रही थी।
विज्ञापन

स्कूल जाने के लिए तैयार खड़ा था बेटा

School van crushed innocent, death

तेज रफ्तार वैन की चपेट में सन्नी आ गया। हादसे के बाद वैन चालक ने रफ्तार तेज कर भागने की कोशिश की। हालांकि संतुलन बिगड़ने की वजह से वैन एक कार से जा टकराई। वैन में बैठे बच्चों को कोई चोट नहीं आई है।


वहां मौजूद लोगों ने आरोपी देवेंद्र (27) निवासी गाजियाबाद को दबोच लिया और घायल सन्नी को एक नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया।

सन्नी के पिता बृजकिशोर ने बताया कि  सोमवार सुबह उनका बेटा स्कूल जाने के लिए तैयार होकर घर के बाहर खड़ा था। थोड़ी ही देर बाद अचानक शोर मचा तो घर से बाहर निकलने पर देखा कि सन्नी सड़क पर लहूलुहान पड़ा था। राहगीरों की मद्द से उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed