बस के इंतजार में खड़ी थी स्कूल टीचर, दिनदहाड़े बरसाई गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर चौक पर बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही अध्यापिका को बाइक से आए युवक ने ताबड़तोड़ तीन गोली मार दी।
गोली लगने से अध्यापिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मानेसर स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
बिलासपुर के रहने वाली दीपिका (24) रोजाना की तरह सुबह सिधरावली के राव लाल सिंह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी।
वह सड़क पर स्कूल बस का इंतजार कर रही थी कि गुड़गांव की ओर से बाइक से आए एक युवक ने उस पर ताबड़तोड़ तीन गोली दागी।
पुलिस को फौजी पर शक
दो गोली उसके सिर और एक गोली सीने में लगी है। गोली मारने के बाद युवक जयपुर की ओर फरार हो गया। गोली मारने के बाद युवक जयपुर की ओर फरार हो गया।
गोली लगने से गंभीर रुप से घायल अध्यापिका को उपचार के लिए मानेसर के रॉकलैड अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पिता के बयान पर बिलासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को अब तक की छानबीन में पता चला है कि वारदात के पीछे विक्की नामक फौजी का हाथ है।
दीपिका के मोबाइल डिटेल से सुलझेगी गुत्थी
पुलिस के अनुसार परिवार के लोग अभी कुछ बताने की स्थित में नहीं है। उनकी ओर से पहले घायल युवती को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी ओर से मिलने वाले इनपुट के बाद जांच की जाएगी।
एसीपी-क्राइम राजेश कुमार का कहना है कि परिजनों से मिले इनपुट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
मोबाइल डिटेल से शुरू हुई छानबीन
पुलिस ने दीपिका के मोबाइल का डिटेल निकलवाया है। इसके साथ ही संदिग्ध फौजी के मोबाइल डिटेल पर काम हो रहा है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।