{"_id":"a113c3f9484f0c79544dabab2ff2edc6","slug":"school-teacher-molest-girl-student-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से स्कूल टीचर ने की छेड़छाड़, जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं से स्कूल टीचर ने की छेड़छाड़, जेल भेजा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 01 Apr 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर 93 स्थित एक स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा युवती से रेप करने के आरोपी एक टेंट संचालक को भी पुलिस ने दबोच लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एक पब्लिक स्कूल में इलाबांस निवासी किशोर बंसल (56) शिक्षक हैं। उन पर कक्षा छह व पांच में पढ़ने वाली दो छात्राओं के परिजनों ने उनकी बेटियों के साथ पिछले एक माह से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए बंसल के खिलाफ थाना फेज टू में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा शादी व अन्य समारोह में मेहमानों के स्वागत में फूल फेंकने का काम करने वाली दिल्ली निवासी एक युवती ने दिल्ली के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका परिचय हल्दौनी मोड़ निवासी आजाद नामक युवक से था जो एक टेंट हाउस संचालक है।
विज्ञापन
28 फरवरी को आजाद ने फोन कर उसे सेक्टर-37 बुलाया। वहां से वह एक वैवाहिक समारोह में चलने की बात कहते हुए उसे अपनी कार में बैठा कर ले गया। फूल मंडी के आसपास सुनसान इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे खामोश करा दिया। दिल्ली पुलिस ने मामले को तफ्तीश के लिए नोएडा भेज दिया। फेज टू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।