{"_id":"98d15b1892f0460a8115b5ca09b433c1","slug":"school-student-kidnapped-ix-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जाते हुए नौवीं की छात्रा का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जाते हुए नौवीं की छात्रा का अपहरण
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 08 May 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाते समय नौवीं की छात्रा का अपहरण हो गया। सीमा को लेकर बादलपुर और बिसरख पुलिस में विवाद होता रहा। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद बिसरख पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
बिसरख क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा बादलपुर के गांव स्थित इंटर कॉलेज में नौवीं में पढ़ती है। सोमवार को वह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। रास्ते में कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
जब देर शाम तक छात्रा अपने घर नहीं पहुंची तो परिजन बादलपुर थाने गए, मगर वहां की पुलिस ने बिसरख कोतवाली का मामला बताया। वहीं, बिसरख पुलिस मामला बादलपुर का बता रही थी।
विज्ञापन
जब एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को पता चला कि तीन दिन से पीड़ित लोग छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परेशान हैं तो उन्होंने बिसरख थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार को निर्देश दिए कि वह रिपोर्ट दर्ज करके छात्रा की तलाश करें। बिसरख पुलिस ने छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।